सरकार की किसानों से अपील- वर्टिकल फार्मिंग अपनाएं, पानी बचाएं, देंगे अनुदान

रोहतक। सरकार किसानों से लंबवत खेती (वर्टिकल फार्मिंग) अपनाने का आह्वान कर रही है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह खेती से जहां किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं, वहीं पानी की भी बचत की जा सकती है। ऐसे में जिला प्रशासन की किसानों से अपील है कि, किसान सब्जियों के लिए वर्टिकल फार्मिंग अपनाएं, पानी बचाएं।

haryana govt Appeals To Farmers for vertical Farming, District Administration told this Beneficial

सरकारी अधिकारी ने वर्टिकल फार्मिंग को फायदेमंद बताते हुए कहा कि, इस पद्धति को अपनाने वालों को अनुदान भी देंगे। उन्होंने किसानों से अपील की कि आगामी खरीफ सीजन में धान की बजाए लंबवत खेती करके प्रकृति के अनमोल रत्न पानी को बचाने में अपना योगदान दें। यह खेती बांस-तार के साथ बेल वाली सब्जियों के उत्पादन के लिए की जाती है। यह बेहद फायदेमंद तकनीक है। इस विधि को अपनाकर किसान बेल वाली सब्जी जैसे लौकी, तोरी, करेला, खीरा, खरबूजा, तरबूज व टमाटर आदि का उत्पादन करके अपनी आमदनी को बढ़ा सकता है।

किसानों से लंबवत खेती (वर्टिकल फार्मिंग) अपनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सब्जियों की कास्त में लंबवत खेती बेहद लाभकारी है। वह बोले कि, इस पद्धति को अपनाने वाले किसानों को सरकार की ओर से योजना के तहत अनुदान देने का भी प्रावधान किया गया है। कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि, जिला रोहतक में बेल वाली सब्जियों की काश्त बांस-तार विधि पर काफी प्रचलित हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+