दिल्ली सरकार ने शुरू किया 15 दिन का मेडिकल सर्टिफिकेट, 1.5 लाख कैंडिडेट ने किया आवेदन

नई दिल्ली, जून 30। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम तैयारी की शुरुआत की है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने महामारी के दौरान तमाम मेडिकल चुनौतियों से लड़ने के लिए हजारों युवाओं को ट्रेंड करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने मेडिकल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। इस अभियान में 500-500 उम्मीदवारों को बैच के जरिए कुल 5000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।

Delhi government

इस पहल के लिए 5 करोड़ रुपए किए वितरित

डिप्टी सीएम ने बताया कि, युवाओं को किसी भी चिकित्सा संकट से लड़ने के लिए बेसिक स्किल और ज्ञान से लैस करने के लिए मेडिकल असिस्टेंट के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए दो सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। यह कोर्स गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। दिल्ली सरकार ने इस पहल के लिए 5 करोड़ रुपये का वितरण किया है।

क्या-क्या ट्रेनिंग मिलेगी?

दिल्ली सरकार, मेडिकल असिस्टेंट तैयार करने के लिए युवाओं को दो सप्ताह की ट्रेनिंग देगी। पहले बैच में 500 लोगों को ट्रेनिंग मिलेगी, इन्हें लाइफ सपोर्ट, हार्ट फंक्शनिंग, कोविड-केयर, ब्लड टेस्टिंग, सैंपलिंग, फर्स्ट एड, होम केयर आदि मेडिकल स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने कहा- तैयार करेंगे आदर्श युवा बल

सिसोदिया ने कोर्स शुरू करने के बाद कहा, ''हम दिल्ली में एक आदर्श युवा बल तैयार करना चाहते हैं जो किसी भी चिकित्सा संकट से जूझने के लिए मूलभूत कौशल एवं ज्ञान से लैस हों। हमारे युवा न केवल किसी संकट का मुकाबला करने के लिए तैयार होंगे बल्कि वे अपने समाज में अपने परिवार एवं लोगों को मेडिकल सहायता दे पाएंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार की योजना में चार दिनों के भीतर 1.5 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इससे पता चलता है कि लोग इस कोर्स का हिस्सा बनने और सीखने के लिए उत्साहित हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+