कोरोना संकट के बीच कर्नल कोठियाल की बड़ी पहल, जनता को समर्पित किया 'मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल'

कोरोना संकट के बीच कर्नल कोठियाल की बड़ी पहल, जनता को समर्पित किया 'मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल'

देहरादून, मई 27: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कोरोना महामारी के संकट के वक्त एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता को साबित कर दिखाया है। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उत्तराखंड की जनता को 20 बेड का सभी सुविधाओं युक्त मिनी मिलिट्री हॉस्पिटल, समर्पित किया। बता दें कि इस हॉस्पिटल में पूरा इलाज नि:शुल्क होगा। कर्नल अजय कोठियाल और उनके सानिध्य में चलने वाले संगठन 'यूथ फाउंडेशन' की टीम ने इस हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जिसका परिणाम आज सामने है। यह हॉस्पिटल 'मैक्सिमा हेल्थ केयर' नाम से देहरादून के शिमला बाईपास रोड क्षेत्र में बनाया गया गया है।

Colonel Ajay Kothiyal dedicated Mini Military Hospital to the public

इस अवसर पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा, 'कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में आज सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी बात ने उन्हें इस हॉस्पिटल को तैयार करने के लिए हौसला दिया।' कर्नल कोठियाल ने कहा कि बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से उत्तराखंड बहुत जल्द कोरोना रूपी दानव को हराने में सफल होगा। कहा कि इस हॉस्पिटल को सेना के मापदंडो के अनुरूप तैयार किया गया है। कर्नल कोठियान ने कहा कि हॉस्पिटल में मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक तथा अन्य कुशल मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही मरीजों को पौष्टिक भोजन दिया जाएगा तथा उनकी अच्छी तरह देखभाल की जाएगी।

इस मुहिम में जरूरत मंदों को नि:शुल्क अच्छी स्वास्थ सेवा देने के लिए देहरादून के जाने माने यूरोलॉजिस्ट डॉ अशोक लूथरा, डॉ हरीश बसेरा, और डॉ आशीष कोठियाल मिलकर कर्नल कोठियाल का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। आप नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि देहरादून से शुरू हुई इस पहल को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस अस्पताल की तर्ज पर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी हॉस्पिटल शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर हॉस्पिटल में संपर्क करने के लिए 9568746097, 9760853450, 9599223097 मोबाइल नंबर भी जारी किए गए।

कोरोना संकट के बीच कर्नल अजय कोठियाल जनता को मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश में लगे हैं। बीते दिनों उनके द्वारा 'आप का डॉक्टर' अभियान की शुरुआत भी की गई थी। जिसके जरिए प्रदेशवासियों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए नि:शुल्क हेल्पलाइन शुरू की गई। आप का डॉक्टर हेल्पलाइन पर अब तक हजारों की संख्या में लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले चुके हैं। इसके अलावा कर्नल अजय कोठियाल यूथ फाउंडेशन के जरिए जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, मास्क तथा खाद्य सामाग्री भी पहुंचा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+