सीएम योगी का च‍ित्रकूट दौरा, अधूरे पड़े विकास कार्यों को मिली गति

च‍ित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रभु श्रीराम की तपोभूमि में आठवीं बार पहुंचे। उन्‍होंने यहां विकास कार्यों को गति दी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को चित्रकूट में रसिन बांध और चिल्ली मल पंप कैनाल का लोकार्पण करने के बाद बांदा में मंडलीय स्तर पर तमाम योजना का शिलान्यास व लोकार्पण क‍िया। सीएम योगी ने यहां चार साल की उपलब्धियों को भी ग‍िनाया। जिले के अधूरे पड़े कार्य को लेकर कुछ अधिकारियों को फटकार भी लगाई। बता दें, सीएम चित्रकूट को पर्यटन हब बनाना चाहते हैं।

CM yogi adityanath gave momentum to incomplete development works in chitrakoot

योगी सरकार ने चार साल में चित्रकूट के पर्यटन विकास को लेकर तमाम काम कराए हैं। उसमें रामघाट का सुंदरीकरण, लेजर शो, फुट ओवर ब्रिज, रामायण गैलरी व यात्री सुविधा केंद्र, परिक्रमा पथ टीन शेड व फूड प्लाजा जैसे कार्य पूर्ण हो चुके हैं, लेकिन अभी कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे हैं। जिसमें देवांगना घाटी में टेबल टॉप एयरपोर्ट और हवाई पट्टी, चित्रकूट डिपो, वाल्मीकि आश्रम व भरतकूप सुंदरीकरण प्रमुख हैं।

प्रदेश सरकार चित्रकूट को हवाई मार्ग से जल्द से जल्द देश विदेश से जोड़ना चाहती है, लेकिन राइट व उड्डयन विभाग के अधिकारियों की सुस्ती के कारण एयरपोर्ट के कार्य को गति नहीं मिल रही है। जिसको लेकर मंडलायुक्त दिनेश सिंह भी गत दिनों नाराजगी जताई थी। सरकार 30 मार्च के बाद चित्रकूट में जहाज उतारना चाहती है, लेकिन टर्मिनल निर्माण पूरा नहीं हो सका है। एयरपोर्ट को जाने वाली सड़क भी नहीं बनी है। ऐसे सीएम का यह दौरा संजीवनी का काम करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+