सीएम रावत ने कांग्रेस नेता की शिकायतों को सुना, अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाने का दिया भरोसा

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्षी नेताओं के सुझाव को भी सिर्फ सुन ही नहीं रहें, बल्कि उसे पूरा करने का भरोसा भी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को दूरभाष पर अल्मोड़ा बेस अस्पताल की कमियों के संबंध में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी की शिकायतों को पूरे ध्यान से सुना, साथ में अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के लिए उनका आभार भी जताया।

CM Tirath Singh Rawat listened to complaints of Congress leader

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विपक्षी नेताओं के प्रति दरियादिली दिखाने में पीछे नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही तीरथ सिंह रावत से विपक्ष के कई नेता मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बताया कि अल्मोड़ा बेस अस्पताल में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार खासे परेशान हो रहे हैं। आक्सीजन सिलिंडर खत्म होने के चार-पांच घंटे बाद भी नर्स और डाक्टर को इसकी जानकारी नहीं मिल रही थी। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के स्टाफ से संपर्क किया और मुख्यमंत्री से वार्ता कराने को कहा।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता हुई। उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मरीजों को दवाई, खाने-पीने की कमी हो रही है। आक्सीजन की व्यवस्था में भी दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। उनका सामान अस्पताल से चोरी हो रहा है। मुख्यमंत्री ने उक्त खामियों का तुरंत संज्ञान लेकर शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ठ नेता कुंवर सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह यादव ने पार्टी की आजीवन स्वार्थरहित सेवा की। उनका निधन पार्टी के लिए आधात है। कांग्रेस नेता मनीष नागपाल ने भी कुंवर सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+