देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, 08 जुलाई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गढ़ी कैंट चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल पर पहुंचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महापौर सुनील उनियाल गामा व तरुण विजय आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड का पांचवे धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।
बता दें कि राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने चार जुलाई को पद एंव गोपनियता की शपथ ली थी।वर्तमान सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications