उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी 'टीम भूपेश', प्रियंका गांधी से सीएम बघेल ने की मुलाकात

रायपुर। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार और प्रबंधन के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की टीम को उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने उन्हें टीम के साथ चुनाव के मोर्चे पर उतरने के निर्देश दिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी को पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

cm bhupesh baghel met with priyanka gandhi for uttar pradesh assembly election

वह बूथ स्तर पर मैनेजमेंट में जुटे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नेताओं को उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में उतारा गया था। अब पूर्वांचल में फिर छत्तीसगढ़ के नेताओं को सक्रिय किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। करीब एक घंटे चली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के नेताओं को पूर्वांचल की विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+