छत्तीसगढ़ः शिक्षक दिवस पर राज्य के 58 शिक्षकों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
रायपुर । शिक्षक दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में सुबह 11 बजे से राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव होंगे। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 58 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 54 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और चार शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 54 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षकों को 50-50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
राज्य स्मृति पुरस्कार
चार साहित्यिक विभूतियों के नाम पर शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बलौदाबाजार के भाटापारा की पंचम दीवान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक केशव राम वर्मा को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार और बलौदाबाजार जिले के सिमगा की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसदा के व्याख्याता चोवाराम वर्मा को डॉ. गजानंद माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार, महासमुंद के बागबाहरा की शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक विजय कुमार शर्मा को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार और गरीयाबंद के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उसरीजोर के शिक्षक कमल किशोर ताम्रकार को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2020
राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 से सम्मानित होने वाले 54 शिक्षकों में से गरियाबंद के संतोष कुमार साहू और टेकराम साहू, रायपुर बिहारी लाल शर्मा और सुचीता साहू, बलौदाबाजार के शिवकुमार श्रीवास, प्रधान पाठक धनेश कुमार वर्मा, राजनांदगांव के विष्णु प्रसाद शर्मा और प्रधान पाठक शीला सोनी, नारायणपुर के प्रधान अध्यापक महेंद्र कुमार पुजारी, बेमेतरा की मीनाक्षी शर्मा और कमल दास मानिकपुरी, महासमुंद के लेखराम साहू और तुलेंद्र कुमार सागर, बिलासपुर के कैरोलाईन सतुर और डॉ. धनंजय पांडेय, जशपुर के महेश कुमार गुप्ता और इकबाल अहमद खान, मुंगेली के लीला श्रीवास्तव और राजेंद्र कुमार क्षत्रीय, दंतेवाड़ा के सुमित्रा सोरी और शैनी रविंद्र, जांजगीर-चांपा के अभिषेक कालविन और नरेंद्र कुमार लहरे का नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications