कैबीनेट मंत्री गिरीश देवांगन ने सिमगा ब्लाक में लाखों के विकास कार्यों की घोषणा, किया भूमिपूजन
सिमगा। सिमगा ब्लाक के विभिन्ना गांवो का दौरा कर गिरीश देवांगन कैबीनेट मंत्री ने लाखों के विकास कार्यों की घोषणा की। सिमगा ब्लाक के विभिन्ना गांवों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन दौरा कर ग्रामीणों से रुबरू हुए। ग्रामीणों की मांग पर ग्राम दुलदुला में नाली निर्माण के लिए 3.00 लाख, ग्राम चंदेरी में जैतखंभ निर्माण के लिए 2.00 लाख, ग्राम दामाखेड़ा में रंगमंच निर्माण के लिए 1.50 लाख, ग्राम धोबनी में पंचायत भवन का लोकार्पण, ग्राम चौरेंगा में सीसी सड़क निर्माण 8.50, एनीकट निर्माण 9.00 लाख, स्कूल मैदान समतली कारण 9.00लाख आदि ग्रामीणों विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वागीण विकास को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर उपरोक्त सभी गांवों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री गिरीश देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, छग कर्मकार मंडल बोर्ड, वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य सतीस अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रमेश धृतलहरे, ब्लाक अध्यक्ष डा. केके नायक, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राम विलास साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत आडिल, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव हेमंत उपाध्याय, पार्षद राजेन्द्र वर्मा, दीपक निर्मलकर का जोरदार स्वागत किया।
विभिन्ना ग्रामों में संबोधित करते हुए मुख्यातिथि गिरीश देवांगन ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास भूपेश बघेल के साथ हो रहा है, प्रदेश में किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और जन जन के हितों को समझने वाले किसान पुत्र भूपेश बघेल ने अपने ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की नई दिशा और दशा दी है। सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications