आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने पेश किया अपना रिपोर्ट कार्ड, गिनाई अपनी उपलब्धियां

नई दिल्ली, जुलाई 5। आम आदमी पार्टी के राजेंद्र नगर सीट से विधायक राघव चड्ढा ने रविवार को अपने अभी तक के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस रिपोर्ट कार्ड को पेश करते हुए राघव चड्ढा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा की जनता ने बहुत विश्वास और प्यार से अपना कीमती वोट देकर मुझे अपना विधायक चुना था। पिछला साल कोरोना के चलते बेहद मुश्किल भरा रहा, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जनता की सेवा का हर मुमकिन प्रयास किया।

Raghav chadha

राघव चड्ढा के रिपोर्ट कार्ड में गिनाई गई उपलब्धियां

- राघव चड्ढा ने इस मौके पर कहा कि हमने 24 घंटे विधायक हेल्पलाइन 9910944444 की शुरुआत की। इस पर अभी तक 75074 कॉल आई हैं और लोगों की मदद की गई।

- इसके अलावा बुद्ध नगर, गैस गोदाम टोडापुर, दसघरा समेत कई ऐसे इलाकों में पानी पहुंचाया, जहां आजादी के बाद से आज तक पानी नहीं पहुंचा था। पुरानी पानी की लाइनों को बदला गया। केजरीवाल सरकार के सपना 'हर घर तक साफ पानी' पहुंचाने को पूरा किया है।

- विधानसभा क्षेत्र में 2.5 किलोमीटर नई पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। जल आपूर्ति के लिए 4 नए ट्यूबवेल लगाए गए। अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए देर रात तक औचक निरीक्षण किया गया।

- इसके अलावा 35 नई सड़कों के प्रोजेक्ट तैयार करवाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र में बड़े स्तर पर नई सड़क बनाने एवं पुरानी सड़कों की मरम्मत करने का कार्य किया गया। उन क्षेत्रों तक भी सड़कें बनाई गईं, जहां पर आजादी के बाद भी विकास नहीं हुआ था। इसके लिए 9.3 करोड़ रुपए का बजट तैयार करवाया गया।

- सीसीटीवी कैमरे के लिए 2300 स्थान चिन्हित किया गया। इन जगहों पर जल्द ही कैमरे लगने शुरु हो जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र में 2 हजार से अधिक नई स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं हैं। राजेंद्र नगर क्षेत्र में 2.42 किलोमीटर की नई सीवर लाइन डाली गई। इसके लिए 169 लाख का बजट मंजूर कराया। इसके साथ ही, 150 से ज्यादा वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए गए हैं। दूसरी विधानसभाओं के मुकाबले लगभग 50 फीसद से अधिक हॉटस्पॉट बनाए गए। जिससे लोगों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिल रही है।

- विधानसभा क्षेत्र में तालाबों को पुनर्जीवित करने का काम शुरू हुआ है। टोडापुर दसघरा में सालों से सूखे तालाब को पुनर्जीवित करने के कार्य का उद्घाटन किया गया। दूसरी तरफ बुद्ध नगर में प्रवेश पर नाला भाजपा शासित एमसीडी के निकम्मेपन के चलते बदहाली का शिकार था। सत्ता में आने के दो महीने के अंदर ही अपने फंड से यहां निर्माण कार्य शुरू करवाया।

- इसके अलावा लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिलवाकर रोजगार प्राप्त करने में मदद की। विधानसभा क्षेत्र के नारायणा में एक विश्व स्तरीय बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया गया।

- 13 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क भोजन दिया गया। करीब 27564 लोगों को राशन किट बांटे गए। राजेंद्र नगर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए एमसीडी का सैनिटाइजेशन का कार्य भी खुद करवाया। विधायक कार्यालय पर निरंतर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। 400 से अधिक विधवा एवं विकलांगों को पेंशन दिलवाई गई है, जबकि 200 लेबर कार्ड बनवाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+