आगरा में 2 बड़े व्यापारी नेताओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, संजय सिंह रहे मौजूद
आगरा, जून 7। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधासभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच अभी से प्रचार कर रहे हैं और इसका फायदा भी हो रहा है। प्रदेश में कई बड़े-बड़े व्यापारी नेता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस बीच आगरा में व्यापारी नेता हीरेन अग्रवाल और आरएस सेंगर ने रविवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव हीरेन अग्रवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर संजय सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान हीरेन अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की नीति और आम आदमी के लिए किए गए संघर्ष को देखते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का निर्णय किया। पार्टी के सदस्य के रूप में वह आगरा में व्यापारी व आम आदमी के हित के लिए संघर्ष करेंगे।
वही, संजय प्लेस कंप्यूटर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरएस सेंगर ने भी पार्टी की नीतियों को देखते हुए पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।












Click it and Unblock the Notifications