2026 में भारत में लॉयड की वॉशिंग मशीनें: शादी के सीज़न से पहले कौन-सा नया मॉडल चुनें?
2026 में भारत में लॉयड की वॉशिंग मशीनें: शादी के सीज़न से पहले कौन-सा नया मॉडल चुनें?

लॉयड वॉशिंग मशीनों की तुलना उनकी क्षमता, वॉश प्रोग्राम और कीमत के आधार पर करें। घर की अलग-अलग ज़रूरतों के अनुसार मॉडल देखें और बजाज फाइनेंस की आसान EMI सुविधा के साथ अपनी पसंदीदा वॉशिंग मशीन घर लाएं।
शादी-ब्याह के मौसम में परिवार के लोगों का इकट्ठा होना, रिश्तेदारों का घर आना-जाना और कई तरह के समारोह होना आम बात है, ऐसे में कपड़े धोने का काम भी सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाता है। रोज़मर्रा के कपड़ों और मेहमानों के तौलियों से लेकर मोटी चादरों और शादी के खास मौकों पर पहने जाने वाले कपड़ों तक, वॉशिंग मशीन को अलग-अलग तरह के कपड़े और अधिक मात्रा में कपड़े धोने में सक्षम होना चाहिए, ताकि आपके रोज़मर्रा के काम भी न बढ़ें। अगर आपकी मौजूदा मशीन बढ़ते कपड़ों को धोने में परेशानी दे रही है, तो लॉयड वॉशिंग मशीन खरीदना आपके लिए कपड़े धोने के काम को आसान बना सकता है। लॉयड की पूरी तरह ऑटोमैटिक टॉप-लोड और फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनें 7 किलो से 10 किलो तक की क्षमता में उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग आकार के परिवारों की ज़रूरतों को पूरा करती हैं। कुछ चुनिंदा मॉडल में दाग-धब्बे हटाने के लिए बिल्ट-इन हीटर, बेहतर साफ-सफाई के लिए सेल्फ-क्लीनिंग फ़ंक्शन, लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए स्टेनलेस स्टील के टब और अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए कई वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। इसके अलावा, कुछ मॉडलों में चाइल्ड लॉक, डिजिटल डिस्प्ले, इन्वर्टर मोटर और मशीन में कंपन कम करने वाली तकनीक जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं, जो रोज़ाना कपड़े धोने के काम को अधिक सुविधाजनक बनाती हैं। चाहे आपको रोज़ाना के कपड़े धोने के लिए कम जगह घेरने वाली मशीन चाहिए या मोटी चादरों और अधिक मात्रा में कपड़े धोने के लिए बड़ी क्षमता वाला मॉडल, इन सुविधाओं की तुलना करके आप शादी का मौसम शुरू होने से पहले अपनी ज़रूरत के हिसाब से सही वॉशिंग मशीन चुन सकते हैं।
जब आपको अपने परिवार के रोज़ाना के कपड़े धोने और शादी के जश्न के दौरान बढ़ने वाले कपड़ों के लिए सही वॉशिंग मशीन मिल जाए, तो बजाज फाइनेंस की आसान EMI सुविधा इसे घर लाना और भी आसान बना सकती है। पूरी कीमत एक साथ चुकाने के बजाय, आप 4,000+ शहरों में 1,50,000+ पार्टनर स्टोर पर 550+ ब्रांड के 10 लाख से अधिक योग्य प्रोडक्ट देख सकते हैं। इनमें रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स जैसे स्टोर भी शामिल हैं। आप बजाज फाइनेंस इंस्टा EMI कार्ड चुन सकते हैं, जिसमें ₹6,00,000 तक की लिमिट मिलती है, या बजाज फाइनेंस ईज़ी EMI लोन का विकल्प चुन सकते हैं, जिसके तहत ₹12,00,000 तक की फाइनेंस सुविधा मिलती है। 3 से 60 महीने तक की आसान भुगतान अवधि और चुनिंदा मॉडल पर ज़ीरो डाउन पेमेंट की सुविधा के साथ, आप कुल कीमत को छोटी-छोटी मासिक किस्तों में चुका सकते हैं। इस तरह, आप अपने परिवार की ज़रूरत के अनुसार सही क्षमता और फीचर्स वाली वॉशिंग मशीन खरीद सकते हैं, अपना बजट भी संतुलित रख सकते हैं और शादी के जश्न का आनंद लेने के लिए ज़्यादा समय निकाल सकते हैं।
Lloyd की नई वॉशिंग मशीनों के मॉडल में कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं ?
आजकल की वॉशिंग मशीनें सिर्फ रोज़मर्रा के कपड़े धोने तक सीमित नहीं हैं। गर्म पानी से धुलाई, मशीन के ड्रम की अपने आप सफाई और कपड़ों के हिसाब से अलग-अलग वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स कपड़े धोने का काम आसान बना सकते हैं। खासकर शादी के सीज़न में जब ज़्यादा कपड़े धोने होते हैं, तब ये फीचर्स काफी काम आते हैं। लॉयड के अलग-अलग मॉडल की तुलना करते समय इन फीचर्स पर ध्यान दें।
- इन-बिल्ट हीटर: कुछ चुनिंदा मॉडल में धुलाई के दौरान पानी गर्म करने की सुविधा होती है। इससे जिद्दी दाग-धब्बे, डिटर्जेंट के अवशेष और रोज़मर्रा की गंदगी हटाने में मदद मिलती है। यह सुविधा ज़्यादा गंदे कपड़े, तौलिए और चादरें धोने के लिए उपयोगी हो सकती है। हालांकि, गर्म पानी से धुलाई करने से पहले यह ज़रूर देख लें कि कपड़ा इसके लिए उपयुक्त है या नहीं।
- सेल्फ-क्लीनिंग फीचर: यह वॉशिंग मशीन के ड्रम में जमा गंदगी और डिटर्जेंट के अवशेषों को हटाने में मदद करता है, जिससे बार-बार हाथ से सफाई करने की ज़रूरत कम होती है। ड्रम की नियमित सफाई से मशीन की धुलाई क्षमता भी लंबे समय तक बनी रहती है।
- स्टेनलेस स्टील का टब: कपड़े धोने के लिए एक मजबूत सतह देता है, जो जंग लगने से बचाती है और बार-बार कपड़े धोने पर भी लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। यह उन परिवारों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जो वॉशिंग मशीन का अक्सर इस्तेमाल करते हैं।
- चाइल्ड लॉक और एंटी-वाइब्रेशन सुविधाएँ: चाइल्ड लॉक की मदद से वॉश सेटिंग में गलती से बदलाव होने से बचाव होता है, जबकि कुछ चुनिंदा मॉडलों में दी गई एंटी-वाइब्रेशन तकनीक स्पिनिंग के दौरान मशीन को स्थिर रखने में मदद करती है। यह सुविधा खास तौर पर तब उपयोगी होती है, जब मशीन में अधिक मात्रा में या भारी कपड़े धोए जा रहे हों।
- कई तरह के वॉश प्रोग्राम: मॉडल के अनुसार, अलग-अलग वॉश सेटिंग की मदद से आप रोज़ाना पहने जाने वाले सूती कपड़ों, नाज़ुक कपड़ों या अधिक गंदे कपड़ों के लिए सही वॉश साइकल चुन सकते हैं। इससे हर तरह के कपड़ों को एक ही तरह से धोने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- 7 किलो से 10 किलो तक की क्षमता के विकल्प: इन मॉडलों में अलग-अलग परिवारों की ज़रूरतों के अनुसार क्षमता के विकल्प मिलते हैं। इनमें जोड़ों(कपल) और छोटे परिवारों से लेकर उन बड़े परिवारों के लिए भी विकल्प हैं, जिन्हें अक्सर चादरें, तौलिए और भारी कपड़े धोने होते हैं।
खास सुझाव: अगर आपके घर में अक्सर डबल बेड की चादरें, तौलिए और एक साथ कई कपड़े धोए जाते हैं, तो 8 किलो या इससे अधिक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन लेने पर विचार करें। हालांकि, भारी कपड़ों को धोने से पहले निर्माता की ओर से बताई गई अधिकतम लोड लिमिट ज़रूर जाँच लें।
शादी के मौसम में कपड़े धोने के लिए कौन-सी नई वॉशिंग मशीन सही रहेगी?
शादी के मौसम में कपड़े धोने की ज़रूरतें तेजी से बढ़ सकती हैं। जो मशीन रोज़मर्रा के कपड़े आसानी से धो लेती है, उसे रिश्तेदारों के आने या एक साथ कई चादरें और तौलिए धोने के दौरान परेशानी हो सकती है। सही नई वॉशिंग मशीन चुनने के लिए परिवार के सदस्यों की संख्या, घर में उपलब्ध जगह, कपड़ों के प्रकार और मशीन का इस्तेमाल कितनी बार होता है, को ध्यान में रखना ज़रूरी है।
- कपल और छोटे परिवारों के लिए: 7 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन आमतौर पर 2 से 3 सदस्यों वाले परिवारों के लिए सही रहती है, जिन्हें नियमित रूप से रोज़मर्रा के कपड़े धोने होते हैं। इसमें तय क्षमता के अनुसार कभी-कभी चादरें और तौलिए भी धोए जा सकते हैं।
- 3 से 4 सदस्यों वाले परिवारों के लिए: 8 किलो क्षमता वाला मॉडल रोज़मर्रा के कपड़ों, बच्चों के कपड़ों, तौलिए और चादरें धोने के लिए अधिक जगह देता है। यह मशीन की क्षमता और परिवार की ज़रूरतों के बीच अच्छा संतुलन बनाता है।
- बड़े परिवारों या घर में अक्सर मेहमान आने पर: 8.5 किलो से 10 किलो क्षमता वाली वॉशिंग मशीन अधिक मात्रा में कपड़े धो सकती है। इससे व्यस्त दिनों में कपड़े इकट्ठा होने पर बार-बार मशीन चलाने की ज़रूरत कम हो सकती है।
- नाज़ुक और शादी के खास मौकों पर पहने जाने वाले कपड़ों के लिए: कपड़ों की देखभाल के लिए सही वॉश सेटिंग वाले फ्रंट-लोड मॉडल में उपयुक्त कपड़ों को अधिक सावधानी से धोया जा सकता है। कढ़ाई वाले, भारी सजावट वाले या केवल ड्राई क्लीन किए जाने वाले कपड़ों को उनके केयर लेबल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार ही साफ करना चाहिए।
- कम जगह वाले घरों के लिए: वॉशिंग मशीन खरीदने से पहले उसे लगाने की जगह का सही माप लें। टॉप-लोड मॉडल में ढक्कन खोलने के लिए ऊपर पर्याप्त जगह चाहिए, जबकि फ्रंट-लोड मशीन में दरवाज़ा खोलने के लिए आगे पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
खास सुझाव: वॉशिंग मशीन की क्षमता चुनते समय कुछ दिनों के लिए आने वाले मेहमानों की संख्या के बजाय अपनी रोज़मर्रा की कपड़े धोने की ज़रूरतों को ध्यान में रखें। थोड़ी अधिक क्षमता वाली मशीन आपके काम आ सकती है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा बड़ी मशीन खरीदने पर खर्च बढ़ सकता है।
लॉयड की टॉप-लोड और फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीनों में क्या अंतर है?
दोनों तरह की वॉशिंग मशीनें रोज़मर्रा के कपड़े धोने के लिए उपयोगी हैं, लेकिन इनमें कपड़े डालने की सुविधा, पानी की खपत और कपड़ों की देखभाल के तरीके अलग-अलग होते हैं। इन अंतरों को समझकर आप अपनी कपड़े धोने की ज़रूरतों के अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।
| विशेषता | टॉप-लोड वॉशिंग मशीन | फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन |
| कपड़े डालने की सुविधा | कपड़े ऊपर से डाले जाते हैं, जिससे बार-बार झुकने की ज़रूरत नहीं पड़ती | कपड़े सामने की ओर दिए गए दरवाज़े से डाले जाते हैं |
| पानी की खपत | सामान्य टॉप-लोड मॉडल में आमतौर पर ज़्यादा पानी खर्च होता है | समान मात्रा में कपड़े धोने पर आमतौर पर कम पानी खर्च होता है |
| कपड़ों की देखभाल | रोज़मर्रा के कपड़ों और नियमित धुलाई के लिए उपयुक्त | नाज़ुक कपड़ों की हल्की धुलाई के लिए अक्सर बेहतर विकल्प |
| धुलाई में लगने वाला समय | कई मॉडल में सामान्य धुलाई के प्रोग्राम अपेक्षाकृत कम समय लेते हैं | बेहतर सफाई के लिए कुछ वॉश प्रोग्राम में ज़्यादा समय लगता है |
| मशीन लगाने के लिए जगह | मशीन के ढक्कन को खोलने के लिए ऊपर जगह चाहिए | मशीन का दरवाज़ा खोलने के लिए सामने जगह चाहिए |
| खरीदने की कीमत | आमतौर पर कम कीमत में उपलब्ध | अतिरिक्त फीचर्स के कारण आमतौर पर ज़्यादा कीमत होती है |
जो परिवार कपड़े जल्दी डालने और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में आसानी को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए टॉप-लोड वॉशिंग मशीन एक अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर कपड़ों की बेहतर देखभाल और पानी की कम खपत आपके लिए अधिक मायने रखती है, तो फ्रंट-लोड मॉडल पर विचार किया जा सकता है।
लॉयड की वॉशिंग मशीन खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखें ?
मशीन की क्षमता और कीमत के अलावा, कुछ अन्य ज़रूरी बातें भी हैं, जो यह तय करती हैं कि वॉशिंग मशीन आपके रोज़मर्रा के कामों के लिए कितनी सुविधाजनक रहेगी। खरीदने से पहले इन बातों की जाँच करने से मशीन लगाने में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है और आप अपनी लंबे समय की ज़रूरतों के अनुसार सही मॉडल चुन सकते हैं।
- बिजली की बचत: संबंधित मॉडलों की BEE स्टार रेटिंग की तुलना करें। बेहतर स्टार रेटिंग का मतलब संबंधित उत्पाद श्रेणी में बिजली की अधिक बचत हो सकता है, जिससे आप बिजली की खपत को नियंत्रित रख सकते हैं।
- स्पिन स्पीड: मशीन की स्पिन स्पीड RPM में जाँचें। अधिक स्पिन स्पीड से उपयुक्त कपड़ों में मौजूद पानी अधिक मात्रा में निकल सकता है। हालांकि, नाज़ुक कपड़ों के लिए कम स्पिन स्पीड वाली सेटिंग की ज़रूरत हो सकती है।
- पानी की आपूर्ति: पानी के दबाव और मशीन में पानी आने की ज़रूरतों की जाँच करें। यह खास तौर पर तब ज़रूरी है, जब आपके घर में पानी की आपूर्ति नियमित न हो या पानी का दबाव कम रहता हो।
- वॉश प्रोग्राम: ऐसे वॉश प्रोग्राम देखें, जो आपकी रोज़मर्रा की ज़रूरतों के अनुसार हों। इनमें सूती कपड़ों, नाज़ुक कपड़ों, जल्दी धुलाई और अधिक गंदे कपड़ों के लिए अलग-अलग सेटिंग शामिल हो सकती हैं।
- वारंटी और सर्विस: उत्पाद की वारंटी, मोटर की वारंटी, इंस्टॉलेशन की सुविधा और अपने शहर में अधिकृत सर्विस सेंटर की उपलब्धता की जाँच करें।
- मशीन लगाने की जगह: मॉडल चुनने से पहले उपलब्ध जगह, दरवाज़ा खोलने के लिए ज़रूरी जगह और पानी व निकासी के कनेक्शन की दूरी का सही माप लें।
लोकप्रिय लॉयड वॉशिंग मशीनों की कीमतें कितनी हैं?
रोज़मर्रा के कपड़े धोने के लिए 7 किलो क्षमता वाली छोटी टॉप-लोड मशीनों से लेकर बड़े परिवारों के लिए 10 किलो क्षमता वाले अधिक जगह वाले फ्रंट-लोड मॉडल तक, लॉयड की रेंज में अलग-अलग ज़रूरतों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं। अपनी ज़रूरतों और बजट के अनुसार सही मशीन चुनने के लिए नीचे दिए गए मॉडलों की क्षमता, सुविधाओं और बताई गई कीमतों की तुलना करें।
| मॉडल | क्षमता | मुख्य विशेषताएं | कीमत |
| लॉयड GLWT805L50EB | 8 किलो | टॉप लोड, 5 स्टार, डिजिटल डिस्प्ले, सेल्फ-क्लीन | 20,990 रुपये |
| लॉयड नोवांटे GLWT855N12SS | 8.5 किलो | टॉप लोड, इनबिल्ट हीटर, 12 आई-सेंस टेक्नोलॉजी | 25,428 रुपये |
| लॉयड ट्रू स्लिम GLWF703TSGGB | 7 किलो | फ्रंट लोड, इनवर्टर मोटर, फैब्रिक-केयर प्रोग्राम | 25,900 रुपये |
| लॉयड ट्रू ऑटो डॉस GLWF104TAGGB | 10 किलो | फ्रंट लोड, इनबिल्ट हीटर, 14 वॉश प्रोग्राम | 34,790 रुपये |
अस्वीकरण: प्रत्येक मॉडल की सुविधाओं, उपलब्धता और कीमतों में बदलाव हो सकता है और ये अलग-अलग भी हो सकती हैं। सबसे सटीक और नई जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
वॉशिंग मशीन पर सीमित समय के लिए खास ऑफर
इस सीज़न में हर महीने सिर्फ 830 रुपए की शुरुआती EMI पर नई वॉशिंग मशीन खरीदना पहले से कहीं अधिक किफायती हो गया है।
नियम और शर्तें लागू। अधिक जानकारी के लिए अपने स्टोर से संपर्क करें।
EMI पर वॉशिंग मशीन खरीदने के लिए मेरे पास फाइनेंस के क्या विकल्प हैं ?
आप इस गाइड में बताई गई लगभग किसी भी वॉशिंग मशीन को फाइनेंस करा सकते हैं। बजाज फाइनेंस इसके लिए 2 विकल्प देता है:
| फाइनेंसिंग विकल्प | लोन की सीमा | अवधि | किसके लिए सबसे अच्छा है |
|---|---|---|---|
| इंस्टा EMI कार्ड | 6 लाख रुपये तक | 3 से 60 महीने | समय के साथ अलग-अलग श्रेणियों में खरीदारी |
| ईज़ी EMI लोन | 12 लाख रुपये तक, बेसिक KYC | 3 से 60 महीने | एक बार में की गई बड़ी खरीदारी |
नज़दीकी बजाज फाइनेंस पार्टनर स्टोर से लॉयड वॉशिंग मशीन कैसे खरीदें?
बजाज फाइनेंस की स्टोर पर उपलब्ध फाइनेंस सुविधा के ज़रिए लॉयड वॉशिंग मशीन खरीदना आसान और सुविधाजनक है। स्टोर पर इस पूरी प्रक्रिया में आमतौर पर सिर्फ 10–15 मिनट लगते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- बजाज मॉल पर लॉयड वॉशिंग मशीन के मॉडल देखें: स्टोर जाने से पहले मशीन की क्षमता, वाशिंग प्रोग्राम, बिजली की बचत, स्पिन स्पीड, आधुनिक सुविधाओं, इन्वर्टर तकनीक और कीमत के आधार पर अलग-अलग मॉडलों की तुलना करें।
- पार्टनर स्टोर खोजें: अपने नज़दीकी रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स या बजाज फाइनेंस के किसी अन्य साझेदार स्टोर पर जाएँ।
- वॉशिंग मशीन को खुद देखकर जाँचें: स्टोर के कर्मचारी से लॉयड वॉशिंग मशीन के अलग-अलग मॉडलों की वाशिंग सेटिंग, ड्रम डिज़ाइन, कपड़ों की देखभाल से जुड़ी सुविधाओं, पानी बचाने वाली तकनीक और मशीन के काम करने के तरीके के बारे में जानकारी लें।
- अपना EMI विकल्प चुनें: इंस्टा EMI कार्ड या ईज़ी EMI लोन के बारे में पूछें। साथ ही, भुगतान की उपलब्ध अवधि और चुनिंदा लॉयड वॉशिंग मशीनों पर बिना अग्रिम भुगतान के मिलने वाले ऑफर की जानकारी लें।
- खरीदारी की प्रक्रिया पूरी करें: फाइनेंस की मंज़ूरी मिलने के बाद आप अपनी वॉशिंग मशीन घर ले जा सकते हैं या उसकी डिलीवरी का समय तय कर सकते हैं।
बजाज मॉल पर लॉयड वॉशिंग मशीनों की नई रेंज देखें और अपने नज़दीकी बजाज फाइनेंस पार्टनर स्टोर पर जाएँ। आसान मासिक किस्तों के विकल्पों के साथ अपने परिवार की कपड़े धोने की ज़रूरतों, बजट और जीवनशैली के अनुसार सही वॉशिंग मशीन घर लाएँ।


Click it and Unblock the Notifications
