Zareen Khan: मुश्किल में फंसीं एक्ट्रेस जरीन खान, कोलकाता की कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट
Zareen Khan Arrest Warrant: कोलकाता की एक कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में अभिनेत्री जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एक्ट्रेस के खिलाफ यहां एक इवेंट कंपनी ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस वारंट के बाद जरीन खान मुश्किल में पड़ सकती हैं। कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
दरअसल, एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने कोलकाता के काली पूजा कार्यक्रमों में 6 आयोजनों में शामिल होने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था लेकिन एक में भी शामिल नहीं हुईं और पैसे भी ले ली। यह शिकायत एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से नारकेलडांगा थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद नारकेलडांगा पुलिस ने सियालदह कोर्ट में आरोप पत्र पेश किया। मामला सामने आने के बाद हमने इस मामले में जरीन खान से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अदालत ने जरीन खान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।

बता दें कि जरीन खान वही अभिनेत्री हैं जिन्हें सलमान खान ने कटरीना से ब्रेकअप के बाद लॉन्च किया था। जरीन को कटरीना का हमशक्ल भी माना जाता था। अभिनेत्री के फिल्मी करियर की बात करें तो जरीन खान ने 'हाउसफुल 2', 'रेडी' और 'हेट स्टोरी 3' में अपने दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। अभिनेत्री को आखिरी बार साल 2021 में 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications