दाल में कुछ काला है, टक्कर रोधी उपकरण के बारे में बताया तो रेल मंत्री ने अपना मुंह नहीं खोला: ममता बनर्जी

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दाल में कुछ काला है। टक्कर रोधी उपकरण के बारे में बताया तो उन्होंने अपना मुंह नहीं खोला।

दाल में कुछ काला है, ट्रेन हादसे पर बोलीं ममता बनर्जी
Photo Credit:

Balasore Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार मौत के आंकड़ें को छिपा रही है। इस बीच उन्होंने कहा कि जब मैं दुर्घटना स्थल का दौरा किया तो मेरे साथ रेल मंत्री और धर्मेंद्र प्रधान दोनों खड़े थे, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। मैं बहुत कुछ कह सकती थी, क्योंकि मैं खुद रेल मंत्री रही हूं।

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस में टक्कर रोधी उपकरण (एंटी कोलिजन डिवाइस) क्यों नहीं था? केंद्र सरकार ने रेलवे को सिर्फ बेचने के लिए छोड़ दिया है। सीएम बनर्जी ने कहा कि मैंने टक्कर रोधी उपकरण के बारे में बताया तो रेल मंत्री ने अपना मुंह क्यों नहीं खोला? इससे साफ पता चलता है कि 'दाल में कुछ काला है'। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए।

Recommended Video

    Odisha Train Accident | Balasore Train Accident | Narendra Modi | Mamata Banerjee | वनइंडिया हिंदी

    सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सरकार इतिहास बदल सकती है, तो वह कोई भी संख्या बदल सकती है। लोगों के साथ खड़े होने के बजाय, वे मुझे, नीतीश कुमार, लालू यादव को गाली दे रहे हैं। उन्होंने पूछा कि गोधरा में चलती ट्रेन में आग कैसे लग गई। इतने लोग मारे गए, उन्हें कम से कम माफी तो मांगनी चाहिए थी।

    यह भी पढ़ें- 'बालासोर रेल हादसे का कवच से कोई लेना-देना नहीं, ममता बनर्जी ने जो...', रेल मंत्री ने 'दीदी' को दिया जवाब

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+