कौन हैं TMC नेता महुआ मोइत्रा? जिन्होंने गंवाई थी सदस्यता, फिर भी ममता ने जताया भरोसा

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है। इसी कड़ी, में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है। यह घोषणा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने की है।

खास बात यह है कि टीएमसी के उम्मीदवार में लोकसभा से निष्कासित महुआ मोइत्रा का नाम भी शामिल है। जी हां, आपने सही सुना महुआ मोइत्रा। टीएमसी ने महुआ मोइत्रा को कृष्णा नगर से चुनावी रण में उतारा है। हाल ही के दिनों में मोइत्रा विवादों के चलते सुर्खियों में बनी रहीं। महुआ के ऊपर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने संसद में सवाल पूछने के बदले कैश लेने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कौन हैं महुआ?

Mahua Moitra

  • महुआ का जन्म असम के कछार जिले में साल 1974 में हुआ।
  • महुआ ने अपनी पढ़ाई राजधानी कोलकाता से की है। शुरुआती शिक्षा के बाद अमेरिका से आगे की पढ़ाई की।
  • मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से 1998 में अर्थशास्त्र और मैथ्स में ग्रेजुएशन क्लियर किया।
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी जेपी मॉर्गन चेज में काम किया। न्यूयॉर्क और लंदन दोनों ही जगह काम किया।
  • जेपी मॉर्गन चेज में काम के दौरान उनकी सैलरी करोड़ों में पहुंच गई।

जानें कैसा रहा राजनीतिक सफर?

  • साल 2009 में महुआ मोइत्रा भारत लौटकर कांग्रेस में शामिल हो गईं। एक साल में कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया।
  • साल 2010 में मोइत्रा ने TMC से नाता जोड़ा। टीएमसी का दामन थामते ही राजनीतिक करियर का ग्राफ तेजी से चढ़ने लगा।
  • साल 2016 में नाडिया जिले के करीमपुर विधानसभा सीट से TMC ने टिकट दिया और विधानसभा पहुंचीं।
  • साल 2019 में TMC ने पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से महुआ को फिर टिकट दिया। महुआ ने जीत हासिल की और पहली बार लोकसभा में पहुंचीं।

परिवार में कौन-कौन?

  • महुआ मोइत्रा ने डेनमार्क के रहने वाले एक फाइनेंस लॉर्स ब्रॉर्सन से शादी की। लेकिन,शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी।
  • दोनों का तलाक हो गया। अब फिलहाल, महुआ मोइत्रा अकेले दिल्ली में रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+