पत्नी के कहने पर शख्स ने 10 लाख में बेच डाली अपनी किडनी, घर पहुंचा तो उड़े होश, पैसे लेकर बीवी प्रेमी संग फरार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही पति को किडनी बेचने के लिए मजबूर कर दिया। पति ये सोच कर राजी हुआ कि पैसा बेटी की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए इस्तेमाल होगा, लेकिन हुआ उल्टा।

दरअसल, महिला ने ये सारा प्लान अपने प्रेमी से साथ पैसे लेकर भागने के लिए बनाया था। उसने अपने अपनी पति को किडनी बेचने के लिए मनाया और फिर 10 लाख रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार होने की योजना बनाई। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पति को घर में रखी सारी नकदी गायब मिली।

West Bengal Fraud

पति को किडनी बेचने के लिए मनाया

सांकराइल इलाके में रहने वाले इस शख्स की पत्नी पिछले एक साल से लगातार उस पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी किडनी बेच दे। महिला ने कहा कि इससे उन्हें घर खर्च चलाने में मदद मिलेगी और उनकी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाया जा सकेगा। पति पत्नी की बातों में आ गया और उसने 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने का फैसला कर लिया। महिला ने एक खरीदार से सौदा तय किया, और पति ने पिछले महीने ऑपरेशन करवा लिया।
ये भी पढ़ें: Kolkata Case: पश्चिम बंगाल सरकार ने मौत की सजा की मांग की, कोलकाता HC 27 जनवरी को करेगा मामले की सुनवाई

ऑपरेशन के बाद पैसे लेकर हुई फरार

ऑपरेशन के बाद पति घर लौट आया और 10 लाख रुपये की नकद राशि भी घर लाया। उसकी पत्नी ने उसे आराम करने के लिए कहा और घर से बाहर न निकलने की सलाह दी। लेकिन एक दिन वह अचानक घर से गायब हो गई। पत्नी के गायब होने के बाद जब पति ने आलमारी खोली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। किडनी बेचने से मिला सारा कैश जो अलमारी में रखा था, वो पैसा गायब मिला।

प्रेमी के साथ कोलकाता में मिली महिला

परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मदद से महिला को कोलकाता के बैरकपुर इलाके में ढूंढा गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। शिकायत के अनुसार, वह पिछले एक साल से सोशल मीडिया पर मिले इस शख्स के साथ रिश्ते में थी। जब पति, सास और बेटी बैरकपुर पहुंचे तो महिला ने घर से बाहर आने से इनकार कर दिया। महिला के प्रेमी ने पति और उसके परिवार को धमकी दी कि वह घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर तलाक की अर्जी दायर करेगी।

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने ही बचत के पैसे लेकर गई है, जबकि पति ने कहा कि वह पूरा पैसा घर से चुरा कर ले गई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या पति को न्याय मिल पाएगा।
ये भी पढ़ें: 'तीसरी शादी कर लो, फिर पति और उसके घरवालों पर केस कर देना', Hasin Jahan पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+