'तीसरी शादी कर लो, फिर पति और उसके घरवालों पर केस कर देना', Hasin Jahan पर फिर फूटा लोगों का गुस्सा

Hasin Jahan share photo on Instagram: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हसीन जहां लगातार फैंस के बीच अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि, मोहम्मद शमी से अलग होने के बाद से ही हसीन जहां को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता रहा है। एक बार फिर कुछ यूजर्स ने हसीन जहां क सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (Hasin Jahan share photo on Instagram)

हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में हसीन जहां ने लिखा कि रानी अपने रवैये से जानी जाती हैं। हसीन जहां ने यहां खुद रानी बोलकर संबोधित किया। फूलों का गुलदस्ता जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने हसीन जहां को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वह लगातार हसीन जहां को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Hasin Jahan 1

इस वजह से ट्रोल होती हैं हसीन जहां

हसीन जहां को मोहम्मद शमी के साथ शादी के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर सार्वजनिक रूप से कई आरोप लगाए थे। इस कारण उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके अलावा हसीन जहां की पर्सनल लाइफ और उनके बयानों को लेकर भी लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। कुछ लोग तो उनकी खुले विचारों के कारण भी उनपर कमेंट्स करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि तीसरी शादी कर लो, फिर पति और उसके घरवालों पर केस कर देना। इसके अलावा भी कुछ यूजर्स हसीन जहां को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।

ऐसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की लव स्टोरी एक समय लंबे वक्त तक मीडिया में सुर्खियां बटोरने का काम किया था। दोनों की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी। जब हसीन ने शमी को उनके मैच के दौरान देखा और उन्हें दिल दे बैठी। शमी ने भी हसीन को पसंद किया और दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया। साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली और हसीन जहां ने शमी के साथ अपनी जिंदगी बिताने का फैसला लिया।

शादी के बाद लगाए कई गंभीर आरोप

हालांकि, शादी के बाद उनके रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए। साल 2018 में हसीन ने शमी पर घरेलू हिंसा और अन्य आरोप लगाए थे। जिनसे दोनों के बीच का रिश्ता टूट गया। हसीन ने सोशल मीडिया पर शमी के खिलाफ आरोप लगाए और इसके बाद दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई। शमी ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए अपनी सफाई दी, लेकिन मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+