नबन्ना चलो मार्च: BJP चीफ सुकांत मजूमदार गिरफ्तार, बोले- प्रदर्शन से डरी ममता सरकार

नई दिल्ली, 13 सितंबर। पंश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी का 'नबन्ना चलो मार्च' मार्च जारी है। इस मार्च में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। अभियान का असर राज्य के कई जिलों में देखा जा रहा है। इसी बीच हावड़ा के संतरागाछी इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने और तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे। वहीं, पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार कार्यकर्ताओं को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे भाजपा के सचिवालय तक मार्च के लिए जा रहे थे।

bengal protest

भाजपा इसलिए निकाल रही है मार्च
मामता बनर्जी सरकार के खिलाफ कथित भ्रष्ट आचरण के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से मार्च निकाला जा रहा है। पानागढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने से पहले भाजपा के चारों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस हर ट्रेन स्टेशन में घुसकर चुनिंदा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को ही गिरफ्तार कर रही है।

शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग
'नबन्ना मार्च' अभियान को सफल बनाने के लिए सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता जा रहे हैं, ऐसे में राज्य पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी है। ताकि अधिक से अधिक भाजपा कार्यकर्ता अभियान में न पहुंच सके।

भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई पुलिस से झड़प
रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई। ये सभी कार्यकर्ता 'नबन्ना मार्च'में शामिल होने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। हालांकि, राज्य पुलिस ने एहतियातन भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

कार्यकर्ताओं को लाने के लिए भाजपा ने बुक की 7 ट्रेनें
अभियान को सफल बनाया जा सके और अधिक संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हो सके, इसलिए भाजपा ने अपनी पार्टी के सदस्यों और समर्थकों को पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से 13 सितंबर को 'नबन्ना अभियान' (सचिवालय तक मार्च) में शामिल होने के लिए लाने के लिए सात ट्रेनों को किराए पर लिया है। इसी को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के कुल्टी थाना अंतर्गत पश्चिम बंगाल झारखंड सीमा डुबोरडी चेक पोस्ट पर बंगाल पुलिस ने सोमवार रात सुरक्षा कड़ी कर दी थी। वहीं, कुल्टी थाना के चौरंगी चौकी की पुलिस और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड ने सोमवार रात पश्चिम बंगाल और झारखंड सीमा के डुबोरडी चेकपोस्ट इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया था।

भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार गिरफ्तार
मामता बनर्जी सरकार के खिलाफ कोलकाता में भाजपा का 'नबन्ना चलो' अभियान जारी है। विरोध के बीच राज्य भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार गिरफ्तार को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इसको लेकर सुकांत मजूमदार ने राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां जुटे लोगों की ताकत देखकर सरकार डर गई है। जबकि आज यहां केवल 30% लोग ही इकट्ठा हुए है। जबकि कुछ को कल ही हिरासत में लिया गया था।

ये भी पढ़ें- बंगाल: TMC ममता के खिलाफ BJP का नबन्ना मार्च शुरू, नेताओं और पुलिस के बीच झड़प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+