पश्चिम बंगाल नाबालिग दुष्कर्म मामला: प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर वाहनों को किया आग के हवाले, तनाव, VIDEO

West Bengal Minor Rape Case: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में प्रदर्शनकारियों का गुस्सा व्याप्त हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल नाबालिग दुष्कर्म मामला: प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर वाहनों को किया आग के हवाले
Photo Credit:

West Bengal Minor Rape Case: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद हिंसा भड़क गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव फैल गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर यहां विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव किया। पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की भी कोशिश की। इसके साथ ही संपत्तियों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

बता दें कि शनिवार को 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार, 20 साल के युवक ने लड़की के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया।

Recommended Video

      Eid पर Mamata Banerjee की PM Modi और Yogi Adityanath को चुनौती | वनइंडिया हिंदी #shorts

      घटना के बाद कालियागंज के निवासियों ने सड़क को बंद कर दिया था और कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और स्टन गैन का प्रयोग भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किया था।

      पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बीच शुक्रवार को भी झड़प हुई थी, इस दौरान पुलिस को लाठीचार्च करना पड़ा था। दरअसल जिस तरह से नाबालिग लड़की के शव को पुलिस द्वारा घसीटने का वीडियो सामने आया था उसके बाद विवाद काफी बढ़ गया था।

      यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी के डॉक्टर पर चलेगा रेप केस, काबुल में लड़की से की थी धोखे से शादी... दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+