पश्चिम बंगाल: TMC में शामिल हुए बीजेपी से खफा पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो

कोलकाता, 18 सितंबर। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने औपचारिक रूप से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सदस्यता ले ली। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सुप्रियो ने भाजपा छोड़ दी थी जिसके बाद उनके टीएमसी में शामिल होने की आशंका जताई जा रही थी। आसनसोल से भाजपा से सांसद रहे बाबुल सुप्रियो केंद्रीय कैबिनेट से हटाए जाने के बाद नाराज चल रहे थे, अब ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्ण रूप से बीजेपी से दामन छुड़ा लिया है।

West Bengal Former Union Minister Babul Supriyo upset with BJP joining TMC

Recommended Video

    West Bengal: Babul Supriyo ने थामा TMC का दामन, कुछ दिन पहले छोड़ी थी BJP | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि बीजेपी के अचानक इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके एक महीने बाद ही वह शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हुए। इस दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन भी वहां मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: नारदा स्टिंग केस: टीएमसी के मदन मित्रा बोले- ED की चार्जशीट में मेरा नाम ना होता तो मैं बदनाम हो जाता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+