बंगाल की जीत पर पीएम मोदी ने दी ममता बनर्जी को शुभकामनाएं, कहा- हर संभव समर्थन रहेगा जारी
नई दिल्ली, मई 2: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बंगाल में फिर से ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है, जिसके बाद फिर अब तीसरी बार ममता दीदी बंगाल की कमान संभालेगी। बंगाल के रण में विजयी हुईं ममता बनर्जी को सभी नेताओं की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे है। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको बंगाल की विजय पर शुभकामनाएं दी हैं। ममता बनर्जी के लिए अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोविड महामारी को दूर करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।

इसके साथ ही बीजेपी की हार पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की अपनी बहनों और भाइयों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की नगण्य उपस्थिति से, भाजपा की उपस्थिति में काफी वृद्धि हुई है। भाजपा जनता की सेवा करती रहेगी। मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए प्रत्येक और हर कारीगर की सराहना करता हूं।
एमके स्टालिन और पिनरई विजयन को भी दी बधाई
वहीं पीएम मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एमके स्टालिन और डीएमके पार्टी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हम राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने, क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने और कोरोना महामारी को हराने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंंने कहा कि मैं केरल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पिनरई विजयन और एलडीएफ को बधाई देना चाहूंगा। हम कई विषयों पर एक साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत COVID-19 वैश्विक महामारी को कम करेगा।
-
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
कोयला घोटाले की आग I-PAC तक! ममता बनर्जी के 'खास' विनेश चंदेल गिरफ्तार, क्या खुलेंगे बड़े राज? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications