पश्चिम बंगाल चुनाव: पूर्वी मिदनापुर में BJP उम्मीदवार अशोक डिंडा पर हमला, भीड़ ने गाड़ी पर किया पथराव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा पर हमला हुआ है। भीड़ की शक्ल में आए हमलावरों ने अशोक डिंडा की गाड़ी पर पथराव किया है, जिसमें वो घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अशोक डिंडा की पीठ पर चोट आई है। डिंडा ने हमले का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

50 लोगों की भीड़ ने किया हमला
आपको बता दें कि अशोक डिंडा को बीजेपी ने मोयना सीट से उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को डिंडा चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी 50 लोगों की भीड़ ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस हमले में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिन पत्थरों से हमला किया गया है, वो गाड़ी के अंदर ही हैं और गाड़ी के शीशे चकनाचूर हैं।
Recommended Video
सियासी अखाड़े का गढ़ बना मिदनापुर
आपको बता दें कि पूर्वी मिदनापुर बंगाल का सियासी अखाड़ा बन चुका है। इस जिले की कुछ सीटों पर मतदान पहले चरण में हो गया था और कुछ सीटों पर दूसरे चरण में होगा। पहले चरण के मतदान के दौरान भी भगवानपुर विधानसभा में फायरिंग की घटना हुई थी। इसके अलावा अभी 27 मार्च को भी मिदनापुर में ही कांथी इलाके में सुवेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ था। इस हमले में सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications