Bengal Elections: भाजपा पर फिर बरसीं ममता, बोलीं बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में गुजराती
Bengal Elections: भाजपा पर फिर बरसीं ममता, बोलीं बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में गुजराती, यूपी-बिहार से ला रहे गुंडे
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। अगले चरण के चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इस दौर में आज ममता बनर्जी ने हावड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया, जहां वो एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसीं।

हावड़ा की रैली में पीएम पर बरसीं ममता
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसीं। ममता ने कहा कि मोदी सिंडिकेट 1 और अमित शाह सिंडिकेट 2 हैं। ये दोनों अभिषेक, सुदीप और स्टालिन की बेटी के घर पर जांच एजेंसियों को भेज रहे हैं। ये लोग लगातार पुलिस अधिकारियों को बदल रहे हैं। ममता इतन पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए विवादित बयान दे दिया।
बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में गुजराती
ममताा बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह पर हमला बोला। ममता ने कहा कि गुजरात के लोग बंगाल पर कब्जा करने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग यूपी-बिहार से गुंडे भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बंगाल को गुजरात बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बंगाल में सांप्रदायिक अशांति फैलाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को पैसा देने की बातें करती हैं। मैंने केंद्र को लाभार्थी किसानों की पूरी सूची भेजी थी, लेकिन उनकी तरफ से बंगाल के किसानों को कोई भेजा नहीं भेजा गया। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के मदतान के लिए आज चुनाव प्रचर खत्म होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications