ममता का मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा-हमारी ऑक्सीजन UP भेज रहा है केंद्र

कोलकाता, अप्रैल 23: देश में कोरोना के बढ़ रहे मामलों के चलते हालात हर दिन भयावह होते जा रहे है। देश में हर ओर ऑक्सीजन की मांग उठ रही है। ऑक्सीजन की कमी के चलते हर दिन सैकड़ों लोगों की जान जा रही हैँ। ऐसे में राज्य सरकारें केंद्र से लगातार ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर ऑक्सीजन को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि, आरोप लगाया है कि बंगाल का ऑक्सीजन यूपी को दे दिया जा रहा है।

Recommended Video

    Oxygen Crisis: Mamata Banerjee का आरोप, कहा- Modi Govt.हमारी Oxygen UP भेज रही है | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal CM Mamata Banerjee says Our oxygen supply chain has been diverted to Uttar Pradesh

    शुक्रवार को दुर्गापुर में संवाददाता सम्मेलन में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि, हमारी ऑक्सीजन सप्लाई चेन को उत्तर प्रदेश में भेज दिया गया है। भाजपा राज्यों में आपूर्ति श्रृंखला बनाए रखी जा रही है। हमें ऑक्सीजन कहां से मिलेगी? हम भिखारी नहीं है। ममता बनर्जी ने कोविड महामारी की दूसरी लहर के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार को दोषी करार दिया।

    ममता बनर्जी ने कहा कि पहले सेल केवल बंगाल को ऑक्सीजन देता था, लेकिन बंगाल का ऑक्सीजन यूपी के दे दिया जा रहा है। बीजेपी शासित राज्यों को दे दिया जा रहा है, ताकि बंगाल में अभाव हो। बंगाल से ऑक्सीजन क्यों लेकर जा रहे हैं। हमारी ऑक्सीजन दूसरे राज्यों को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण पूरे देश में कोविड महामारी की यह स्थिति हुई है।

    ममता ने आगे कहा कि, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2020 में ऑक्सीजन की प्लानिंग के लिए कहा था, लेकिन हमें नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि अब वे औद्योगिक काम के लिए इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन ले रहे हैं। बंगाल में पहले 15 हजार ऑक्सीजन के सिलेंडर थे। यह बढ़ कर 20 हजार हो गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही है। बंगाल दखल करने के नाम पर बंगाल में भी संक्रमण बढ़ा दिया है और देश को संक्रमित कर दिया है। यह पूरी तरह से लापरवाही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+