बीरभूम हिंसा को लेकर राजनीति चरम पर, ममता बनर्जी ने राज्यपाल को बताया 'लाटसाहब'
कोलकाता, मार्च 23। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा की घटना के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्ष के निशाने पर हैं। हिंसा की इस घटना को लेकर राज्य में लगातार सियासत हो रही है, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। हिंसा की घटना को लेकर पहले राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था। अब ममता बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'एक लाटसाहब' लगातार राज्य के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं।
Recommended Video

राज्यपाल को लेकर ममता ने क्या कहा?
ममता बनर्जी ने कहा है कि एक लाटसाहब यहां पर बैठे हैं, जो हर बार बंगाल में हालात खराब होने पर बयान देते हैं, वो राज्य के खिलाफ लगातार नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें की बीरभूम की घटना को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राज्य में टकराव के असंवैधानिक रूख पर फिर से विचार करने का वक्त आ गया है, बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक मूल्यों और ह्यूमन राइट्स की धज्जियां उड़ रही हैं।
राजभवन बेवकूफ नहीं हो सकता- राज्यपाल
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि वो राज्य में बंटवारे की राजनीति कर रही हैं और उनकी प्रतिक्रिया को "व्यापक और अनावश्यक बयान" के रूप में पेश कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा था कि मैं राज्य की इस स्थिति को नहीं देख सकता हूं, राजभवन बेवकूफ नहीं हो सकता, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन देख ले।
गुरुवार को बीरभूम जाएंगी ममता बनर्जी
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को हिंसा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने वाली हैं। अपने दौरे से पहले ममता बनर्जी ने कहा है कि बीरभूम में जो घटना हुई है वो बहुत ही 'दुर्भाग्यपूर्ण' है और मेरी सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच कराएगी और फिर कार्रवाई करेगी। ममता बनर्जी ने कहा कि हम राज्य के लोगों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं, हम किसी को भी पीड़ित नहीं देखना चाहते हैं, मैंने घटना के बाद वहां के SDOP को तुरंत बर्खास्त कर दिया है।
आपको बता दें कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट में टीएमसी ने भादू शेख की हत्या के बाद भीड़ ने कथित तौर पर घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications