West Bengal: ममता सरकार का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, तोड़ा गया BJP कार्यालय, रेहड़ी वालों पर भी सख्ती

पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन के निर्देश के बीच एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यालय तोड़ दिया गया। इस दौरान कथित रूप से बीजेपी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच झड़प भी हुई।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के कई क्षेत्रों में सीएम ममता बनर्जी के निर्देश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन जारी है। जिसके तहत कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कार्यालय तोड़ दिया गया। हालांकि प्रशासन की इस कार्रवाई का मौके पर मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

West Bengal CM Mamata Banerjee

कोलकाता में प्रशासन ने तारातला के गोरागाचा स्थिति बीजेपी दफ्तर पर अतिक्रमण के लेकर कार्रवाई की। जब पुलिस पहुंची तो बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनकी कहासुनी हो गई। हालांकि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रशासन ने नहीं रोकी और अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर इस हफ्ते अतिक्रमण को लेकर कोलकाता में काफी सख्ती देखी जा रही है। पिछले दो दिनों से साल्टलेक, न्यू टाउन और कोलकाता के कई इलाकों में फुटपाथ को कब्जा मुक्त करने के लिए अभियान चला।

इस दौरान न्यूटाउन के एक्शन एरिया वन में भी फुटपाथ पर अवैध कब्जा करनेवाले दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान उन दुकानदारों को हटाने पहुंचे एनकेडीए (न्यूटाउन कोलकाता डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दुकानदारों की जमकर बहस हुई। वहीं दूसरी ओर विधाननगर में भी फुटपाथ पर अवैध कब्जा हटाने के लिए अभियान चलाया गया।

इसके अलावा राजधानी कोलकाता के बेहला, अलीपुर समेत अन्य इलाकों में फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ बुलडोजर चलाया गया है। एक बयान में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिन जगहों पर कब्जे का जिक्र किया था, उन सभी जगह को अवैध कब्जे से मुक्त किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+