कौन हैं वामपंथी दलों की उम्मीद की किरण सायरा? दिखती हैं बला की खूबसूरत, इस अभिनेता से है खास रिश्ता

Saira Shah Halim: लोकसभा चुनाव शुरू होने में गिने-चुने दिन ही बाकी रह गए हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। कभी वामपंथी पार्टियों का गढ़ रहे बंगाल में अब सीपीआई-सीपीएम जैसी पार्टियां अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं।

इस लड़ाई में सायरा हलीम वामपंथी दलों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। सीपीएम ने बंगाल में कोलकाता साउथ से सायरा शाह हलीम को मैदान में उतारा है।
यह भी देखें: 'तृणमूल सरकार ने संदेशखाली में आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की', पश्चिम बंगाल में गरजे PM मोदी

Saira Shah Halim

सायरा शाह हलीम ने एएनआई को बताया, "कोलकाता दक्षिण एक मिश्रित निर्वाचन क्षेत्र है, यहां कई युवा मतदाता हैं। यहां के लोग नौकरी, बेरोजगारी का समाधान और भ्रष्टाचार का खात्मा चाहते हैं। चुनावी बांड की बात करें तो टीएमसी दूसरे नंबर पर है। यहां के लोग यहां भ्रष्ट उम्मीदवार नहीं चाहते...''

कौन हैं सायरा शाह हलीम?
सायरा शाह हलीम बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं। उनके पिता, ज़मीर उद्दीन शाह आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल रह चुके हैं। सायरा शाह हलीम पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत हासिम अब्दुल हलीम की बहू भी हैं।

सायरा देश की प्रमुख सामाजिक और लैंगिक कार्यकर्ताओं में से एक हैं और अपना समय समाज के मुद्दों को उठाने में बिताती हैं। वह वंचितों, राजनीतिक रूप से हाशिये पर पड़े लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए जानी जाती हैं और भारतीय राष्ट्रीय टेलीविजन पर असंख्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बोलने वाला एक जाना-माना चेहरा हैं।
यह भी देखें: '1% भी सच, तो 100% शर्मनाक...', संदेशखाली मुद्दे पर ममता सरकार को हाई कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

उनकी लघु फिल्म 'एक खास आदमी' यूट्यूब पर देखी जा सकती है। एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक के रूप में, वह उचित कारणों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए जानी जाती हैं, उन्हें उनके मानवीय और सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वह एक 'शब्दशिल्पी' और कवयित्री के रूप में भी जानी जाती हैं। सायरा एक लोकप्रिय संस्कृतिकर्मी और साहित्यकार हैं जो लुप्त कला रूपों को पुनर्जीवित करने वाले साइकेडेलिक कार्यक्रमों पर विचार करने के लिए जानी जाती हैं और देश भर के साहित्यिक समारोहों में नियमित वक्ता हैं।

सायरा, बाबुल सुप्रियो को दे रही हैं कड़ी टक्कर
पश्चिम बंगाल के बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सायरा शाह हलीम का मुकाबला बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए और सांसद रह चुके सिंगर बाबुल सुप्रीयो से है। बाबुल सुप्रियो को ममता बनर्जी ने मैदान में उतारा है। सीपीएम प्रत्याशी सायरा शाह हलीम बाबुल सुप्रियो को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

नसीरुद्दीन शाह ने भी अपनी भतीजी और सीपीएम प्रत्याशी सायरा के लिए वोट मांगे हैं। उन्होंने कहा, "मेरे भाई की बेटी होने के नाते, स्वाभाविक रूप से मैं उसे उसके जन्म के समय से जानता हूं, लेकिन परिवार एक तरफ है, मैंने हमेशा उसे साहसी, प्रतिबद्ध, दूसरों का ख्याल करने वाली शख्सियत के तौर पर पाया है। वह हमेशा रूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहती है।"
यह भी देखें: Lok Sabha Chunav 2024: नॉर्थ बंगाल में BJP,TMC में किसका पलड़ा भारी? कूचबिहार की सरगर्मी बहुत कुछ कह रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+