Parth को बर्खास्त कर बोलीं CM ममता, 'काफी प्लानिंग हुई है लेकिन...' बीजेपी ने कहा- बलि का बकरा बनाया
पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा, पार्थ को मंत्री पद से हटाया गया है। टीएमसी सख्त कार्रवाई करती है। wb ssc scam partha chatterjee sacked cm mamata tmc strict action
कोलकाता, 28 जुलाई : पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पार्थ चटर्जी गिरफ्तार हुए हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पार्थ को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। मंत्री पद से हटाने के बाद ममता ने सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में काफी योजनाएं बनाई गई हैं, लेकिन वे इसकी डिटेल में जाना नहीं चाहतीं।

'काफी प्लानिंग हुई है...' क्या भाजपा पर ममता का निशाना ?
ममता जिस प्लानिंग की बात कर रही हैं, इसे भाजपा पर निशाना माना जा रहा है। बता दें कि ममता बनर्जी पहले भी आरोप लगाती रही हैं कि सरकारों को अस्थिर करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रह है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों का खंडन किया है। इसी बीच दिलचस्प दावा करते हुए भाजपा नेता मिथुन ने कहा है कि 38 तृणमूल विधायकों के साथ उनके रिश्ते अच्छे हैं। ऐसे में ममता ने काफी प्लानिंग हुई है, किस संदर्भ में कहा, ये तो केवल वही बता सकती हैं।
भाजपा बोली- पार्थ बलिब का बकरा
सीएम ममता के बयान के बाद भाजपा ने कहा है कि पार्थ चटर्जी को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, पार्थ चटर्जी को बलि का बकरा बनाने के लिए बर्खास्त कर दिया। TMC कह रही थी कि वह घोटाले में शामिल नहीं है, और अब उन्होंने पार्थ को बर्खास्त कर दिया। शाम 5 बजे की बैठक में फैसला होना था, अभिषेक बनर्जी श्रेय लेना चाहते थे। लेकिन लोगों का गुस्सा देखकर पार्थ चटर्जी को समय से पहले हटा दिया गया।
50 करोड़ रुपये जब्त
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी, सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार करने के अलावा करीब 50 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्पिता कने कबूल किया है कि पार्थ उनके घर को पैसे रखने के लिए मिनी बैंक की तरह इस्तेमाल करते थे।
दो ठिकानों से मिले करोड़ों रुपये
अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैट्स से बरामद करोड़ों रुपये के अलावा लाखों रुपये के गहने भी जब्त किए गए हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अर्पिता ने ईडी अधिकारियों के समक्ष कबूल किया है कि उसके घर पर कई लोग पैसे रखने आते थो जो नीचे से ऊपर की ओर जाते थे। अर्पिता के हवाले से कहा गया है कि पैसों वाले कमरों में पार्थ चटर्जी और कुछ करीबी लोगों को ही एंट्री की परमिशन थी।












Click it and Unblock the Notifications