WB Panchayat Re-polling: आज 697 बूथों पर दोबारा होगा मतदान, हिंसा के चलते चुनाव आयोग का फैसला
West Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल में शनिवार (8 जुलाई) को पंचायत चुनाव के बीच जमकर हिंसा हुई। बंगाल के कई हिस्सों में जमकर आगजनी, फायरिंग की हिंसक घटनाएं देखने को मिली। जिसमें 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कई जगह मतपेटी तक लूट ली गई। ऐसे में अब रविवार को चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है।
पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद फिर से मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल में पुरुलिया, बीरभूम, जलपाईगुड़ी और दक्षिण 24 परगना में पुनर्मतदान करवाया जाएगा। इन जगहों पर सोमवार (10 जुलाई) को फिर से वोट डलेंगे।

राज्य चुनाव आयोग ने हिंसाओं के मद्देनजर 4 जिलों में फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया है। जिसके चलते 697 बूथों पर फिर से मतदान होगा। सोमवार को यहां दोबारा वोटिंग करवाई जाएगी।
दरअसल, बंगाल में हिंसा के बीच हुई वोटिंग के बाद बीजेपी ने राज्य चुनाव आयोग से लेकर सत्तारूढ़ दल टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए थे। इसी के साथ बीजेपी ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर फिर से वोटिंग कराने की मांग की थी।
ऐसे में अब चुनाव आयोग ने कई बूथों को चिह्नित करते हुए सोमवार को फिर से वोटिंग कराने का फैसला किया है। जिसके लिए तैयारियों पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को होने वाली वोटिंग केंद्रीय सुरक्षाबलों की निगरानी में करवाई जाएगी।
बंगाल में चुनाव के दौरान 15 मौत
पंचायत चुनाव के वोटिंग के दौरान बंगाल में शनिवार को टीएमसी के 11 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। इसके अलावा बीजेपी के तीन, कांग्रेस के तीन, सीपीआईएम के दो कार्यकर्ताओं की जान गई है। बता दें कि सबसे ज्यादा घटनाएं मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्वी बर्दवान, मालदा, नादिया, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications