WB Assembly Elections 2021: ममता ने साधा निशाना-'EC की वजह से BJP को मिलीं 77 सीटें'
कोलकाता, 3 मई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत के बाद आज ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने बंगाल की जनता का धन्यवाद देते हुए जमकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दोहराया कि बंगाल में भाजपा ने बहुत ही गंदी राजनीति खेली। उसने और चुनाव आयोग ने मिलकर यहां के खेल को खराब करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पूरे चुनावी दंगल में चुनाव आयोग ने यहां पर भाजपा के प्रवक्ता के रूप में काम किया है।

Recommended Video
ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि आयोग के साथ मिलकर बीजेपी 77 सीटें लेकर आई है, वरना वो तो 50 के भी पाने लायक नहीं थी। उन्होंने नंदीग्राम सीट पर मिली हार के लिए भाजपा पर दोष मढ़ा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि वहां धांधली हुई है।
ममता ने कहा कि मुझे एक व्यक्ति का SMS मिला जिसमें नंदीग्राम के रिटर्निंग ऑफिसर ने किसी को लिखा था कि अगर वो रीकाउटिंग की परमिशन देगा तो उसकी लाइफ खतरे में पड़ जाएगी, 4 घंटे तक वहां का सर्वर भी डाउन रहा और फिर राज्यपाल ने मुझे जीत की बधाई भी दे दी लेकिन अचानक से फिर सबकुछ बदल गया और जीते हुए इंसान को कहा गया कि वो चुनाव हार गया।मालूम हो कि नंदीग्राम में पहले सीएम ममता बनर्जी को विजयी बताया गया था लेकिन बाद में पता चला कि वहां से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी जीत गए हैं।
बता दें कि कोरोना काल में हुए चुनाव में मिली बंपर जीत पर ममता बनर्जी ने सभी कार्यकर्ताओं को उत्सव मनाने से मना किया है। उन्होंने आज सभी पत्रकारों का भी आभार जताया, उन्होंने कहा कि मैं सभी पत्रकारों को कोविड वॉरियर घोषित करती हूं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से सभी भारतीयों को टीका देने का अनुरोध करती हूं। देश के 140 करोड़ लोगों को टीका देने के लिए 30,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ममता ने खुद को स्ट्रीट फाइटर बताया और कहा कि मैं अकेले किसी चीज से नहीं लड़ सकती हूं, चलिए साथ मिलकर साल 2024 की लड़ाई लड़ेंगे, पहले हमें कोविड से साथ मिलकर लड़ना है।
बंगाल की हिंसा पर ममता बनर्जी ने ये कहा
जीत के बाद बंगाल में हुई हिंसा पर ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसा का काम तृणमूल का नहीं भाजपा का है। पुरने दंगों की तस्वीरें पोस्ट कर रही है भाजपा, मैं नहीं जानती कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं। हमने तो प्रचंड जीत के बाद भी जीत का जश्न नहीं मनाया, मैं और मेरी पार्टी हिंसा के खिलाफ है। मालूम हो कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ममता बनर्जी शाम सात बजे राज्यपाल धनखड़ से मिलने राजभवन जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications