रेलवे स्टेशन पर आवारा कुत्ते को दही-चावल खिलाती महिला का वीडियो वायरल, ये कहां का है जानिए
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित दमदम उपनगरीय रेलवे जंक्शन स्टेशन पर एक महिला ने सफेद रंग के आवारा कुत्ते को दही-चावल खिलाए। वह अपने हाथों से कुत्ते के मुंह में पके चावल डाल रही थी, ऐसा करते हुए उसने भरा कटोरा खाली कर दिया। भूखे कुत्ते का पेट भर गया। इस घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

सफेद कुत्ते को दही-चावल खिलाए
अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पश्चिम बंगाल के ही एक रेलवे स्टेशन का है। आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला आवारा कुत्ते को खाना खिलाती दिख रही है। एक सुकूनभरा अहसास दर्शाने वाले इस वीडियो ने कई लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को 24 अप्रैल को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था और अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इसे 20 हजार से अधिक लाइक और शेयर मिले हैं।

दमदम छावनी रेलवे स्टेशन का है वीडियो
जो महिला कुत्ते को दही-चावल खिला रही है, वो अज्ञात है, यानी उस महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वह रेलवे स्टेशन पर बैठे और आवारा कुत्ते को दही चावल से भरा कटोरा खिलाते देखी जा सकती है। यह वीडियो जाहिर तौर पर पश्चिम बंगाल के दमदम छावनी रेलवे स्टेशन का है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि, कुत्ते को दही चावल के अलावा कुछ भी पसंद नहीं है। यह जो कुत्ता दिख रहा है, इस कुत्ते का नाम कुतुश है और करीब 5 साल का है।

हर दिन 3 बार स्टेशन पर आती है महिला
वीडियो में दिख रहा है कि, जब उसे दही-चावल खिलाया जा रहा होता है तो वह बैकग्राउंड में बजने वाले संगीत को भी पसंद करता है। जहां कुछ यूजर्स ने पूछा कि यह वीडियो कहां का है तो कुछ ने आवारा की देखभाल के लिए इस महिला की तारीफ की। कुछ लोगों का कहना है कि, वह महिला उसे खिलाने के लिए हर दिन 3 बार स्टेशन पर आती है।












Click it and Unblock the Notifications