West Bengal: बंगाल में उपद्रवियों ने मचाया तांडव, पुलिस पर पथराव, वाहनों में लगाई आग, आखिर क्या है मामला?

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के महेशतला (Maheshtala) इलाके में बुधवार को रवींद्रनगर-अकरा (Rabindranagar-Akra) इलाके से हिंसक झड़पों की खबर सामने आई है। यहां भीड़ और पुलिस के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें डीसी (पोर्ट) हरीकृष्ण पाई (Harikrishna Pai) भी शामिल हैं।

भीड़ ने दो सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया। इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है और चार केस दर्ज किए गए हैं।

South 24 Parganas

कैसे भड़की हिंसा?
हिंसा की शुरुआत रवींद्रनगर थाना क्षेत्र में तब हुई जब भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया। शुरुआत में पुलिस बल कम था, इसलिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। बाद में जब रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) और सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर किया गया, लेकिन कुछ ही दूरी पर संतोषपुर (Santoshpur) में भीड़ फिर इकट्ठा हो गई और दोबारा पुलिस से भिड़ गई। इस दौरान पुलिसकर्मी फिर घायल हुए।

हिंसा की असली वजह क्या थी?
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद की जड़ जमीन का मालिकाना हक था। बताया गया कि जिस जगह पर एक अल्पसंख्यक व्यापारी की दुकान थी, वहां ईद के दौरान उनकी गैरमौजूदगी में कुछ लोगों ने 'तुलसी मंच' बना दिया। दूसरी ओर से आरोप लगे कि वह दुकान मंदिर की जमीन पर बनी थी। इस मामले में प्रशासन कुछ करता उससे पहले दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और विरोध-प्रदर्शन से हिंसक झड़प में तब्दील हो गया।

घटना पर विपक्ष ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने हिंसा की निंदा की और कहा कि इसमें हिंदू परिवारों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने केंद्र से अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

सुवेंदु ने कहा कि, 'हमने डायमंड हार्बर पुलिस जिले के एसपी और राज्य के डीजीपी से संपर्क किया है ताकि एक विधायक के साथ हम महेशतला जाकर पीड़ित हिंदू परिवारों से मिल सकें। ये लोग जिहादी हमले के शिकार हुए हैं। प्रशासन हमारी यात्रा में बाधा न डाले, यही उम्मीद है।'

अब क्या हालात हैं?
स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। रैपिड ऐक्शन फोर्स और कोलकाता पुलिस लगातार गश्त कर रही हैं। सीनियर अफसर खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बयान
दक्षिण 24 परगना में पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई झड़प पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, 'बंगाल में मुद्दा छोटा हो या बड़ा, हर मामले में सांप्रदायिक समीकरण और ध्रुवीकरण हमेशा काम आता है। कल पुलिस पर हमला हुआ। सांप्रदायिक समीकरण के अनुसार ममता बनर्जी उन लोगों का साथ देती हैं, जिनसे उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होता है। इसलिए मुर्शिदाबाद से लेकर महेशतला तक यही नजारा देखने को मिलता है।

ये भी पढ़िए- राजा रघुवंशी मर्डर केस में नए किरदार की एंट्री, कौन है जितेंद्र रघुवंशी? क्या है सोनम से कनेक्शन?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+