जेल में बंद दो कैदियों को चढ़ा प्यार का परवान, 5 दिन की पैरोल लेकर किया निकाह
पश्चिम बंगाल में दो कैदियो को प्यार हुआ, जिसके बाद उन्होंने 5 दिन की पैरोल लेकर शादी कर ली।
प्यार जब परवान चढ़ता है तो वो न जगह देखता है न हालात, ऐसा ही वाक्या पश्चिम बंगाल में देखने को मिला, जहां असम के रहने वाले अब्दुल हासिम और पश्चिम बंगाल की शाहनारा खातून को जेल में एक दूसरे से प्यार हो गया। ये दोनों का प्यार इस कदर मुकम्मल हुआ कि दोनों ने एक दूसरे के साथ निकाह कर लिया।
दरअसल, हत्या के अलग अलग मामलों में दोषी ठहराए गए अब्दुल हासिम और शाहनारा खातून पश्चिम बंगाल के बर्धमान केंद्रीय सुधार गृह में कैद किए जाने से पहले एक दूसरे को नहीं जानते थे।

पूर्वी बर्धमान जिले के बर्धमान जिला सुधार केंद्र में ही अब्दुल हासिम और शाहनारा खातून की प्रेम कहानी शुरू हुई। हासिम को 8 साल और शाहनारा को 6 साल की सजा सुनाई गई और दोनों को एक ही सुधार गृह में रखा गया। जेल में दोनों की पहचान हुई, उनकी जान पहचान फिर दोस्ती में और दोस्ती प्यार में बदल गई।
दोनों ने अपनी प्रेम कहानी अपने अपने परिवार को बताई, परिवार भी इस शादी के लिए राजी हो गए और दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। बुधवार को अब्दुल हासिम और शाहनारा खातून को 5 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा किया गया और पूर्वी बर्धमान के मोंटेश्वर ब्लॉक के कुसुमग्राम में मुस्लिम अधिनियम के तहत शादी कर दी गई।
हालांकि, दोनों के पास अपने लिए बहुत कम समय है क्योकि पैरोल का समय महज 5 दिनों का है, जिसके बाद उन्हें सुधार गृह में वापस लौटना होगा।












Click it and Unblock the Notifications