बंगाल में फिर से खूनी संघर्ष, तृणमूल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, परिवार बोला- लगातार धमकी मिल रही थी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित जियारुल मोल्ला को बसंती के एक गांव में सड़क के किनारे गोली से घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जियारुल मोल्ला के परिवार ने दावा किया कि वह युवा तृणमूल कांग्रेस के सदस्य थे और उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के परिवार का मानना ​​है कि उनकी राजनीतिक संबद्धता के कारण उनकी मृत्यु हुई।

TMC Worker killed

अपने पिता की मृत्यु के बारे में बोलते हुए, मोल्ला के बेटे ने कहा कि मेरे पिता के बहुत सारे दुश्मन थे। उनकी राजनीतिक दुश्मनी थी। उन्हें पार्टी के दूसरे गुट द्वारा कई बार धमकी दी गई थी। उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकी भरे कॉल आते थे। मेरे पिता टीएमसी युवा विंग का सदस्य था। वे मेरे पिता पर अपने गुट में शामिल होने के लिए दबाव डालते थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+