Bengal Elections 2021: कैमरे के सामने नुसरत जहां ने खोया आपा, कहा-1 घंटे से तक CM के लिए नहीं कर सकती रोड शो
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। वहीं अगले चरण से पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं दूसर चरण से पहले राजनीतिक दलों के बीच डिजिटल वॉर भी शुरू हो गया है। हर राजनीतिक दल एक-दूसरे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां का एक ऐसा ही वीडियो अपने ट्विटर पेज पर साझा किया हैं, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं को वो आगे के रोडशो के लिए मना कर रही हैं।

Recommended Video
बीजेपी दवारा साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि टीएमसी की स्टार प्रचारक नुसरत जहां से तृणमूल के कार्यकर्ता थोड़ी दूर और रोड शो करने के लिए अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन वो उनके अनुरोध को सिरे से खारिज कर दो टूट जवाब में मना कर देती है।
वीडियो में सुना जा सकता है कि नुसरत जहां कहती हैं कि वो 1 घंटे से ज्यादा का रोड शो किसी हालत में नहीं कर सकती हैं। इतना ही नहीं वो कहती हैं कि मैं एक घंटे से ज्यादा रोड शो मुख्यमंत्री के लिए भी कर सकती और वो गाड़ी से उतरकर चली जाती हैं। इस दौरन वो अपना आपा खो बैठती है और कार्यकर्ताओं पर गुस्सा करती है। वीडियो में एक और आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें कोई शख्स बार-बार उनके निवेदन कर रहा है कि दीदी बस आधा किलोमीटर रह गया है, मेन रोड तक चल दीजिए । कार्यकर्ताओं के निवेदन पर भी नुसरत जहां टस से मस नहीं होती और गाड़ी से उतरकर चली जाती है। बीजेपी ने इस 25 सेकेंट के वीडियो को अपने ट्विटर पेज पर #MamataLosingNandigram हैशटैग के साथ शेयर किया है। इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications