TMC पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से नामांकन वापस लेने के लिए बना रही दबाव, BJP ने राज्‍यपाल से की शिकायत

West bangal bjp meet governor: पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होने वाले हैं और 11 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। जब से पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान हुआ है प्रदेश में जगह-जगह हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं।

बंगाल में तृणमूल पार्टी की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस और भाजपा आरोप लगा रही हैं कि उन्‍हें पंचायत चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है और उनके कार्यकताओं और उम्‍मीदवारों पर हमले किए जा रहे हैं।

bjp-president

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉक्‍टर सुकांत मजूमदार ने एक बार फिर खुलासा किया है कि पंचायत चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवारों को टीएसी के नेता नामांकन वापस लेने के लिए कहते हुए धमकी दे रहे हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार दक्षिण 24 परगना के 30 भाजपा उम्मीदवारों के साथ राज्य में 8 जुलाई के पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान हिंसा की हालिया घटनाओं की शिकायत लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मिलने के लिए पहुंचे।

सोमवार को डॉक्‍टर मजूमदार ने कहा कि टीएमस हमारे उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की धमकी दी जा रही है। डन्‍होंने कहा मेरे साथ यहां मौजूद सभी उम्मीदवार अपनी लिखित शिकायत राज्यपाल को दी है।

राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ मजूमर ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल चुनाव के भाजपा उम्मीदवारों को राज्यपाल के पास जमीनी हकीकत से अवगत कराने के लिए ले गए थे।

टीएमसी जिस तरह से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नष्ट करने की कोशिश कर रही है वह अभूतपूर्व और शर्मनाक है। हमने राज्‍यापाल से पूरी स्थिति से अवगत करवाया। डॉ मजूमदार ने कहा राज्यपाल ने उन्हें धैर्यपूर्वक सुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+