'भाजपा के विरुद्ध सभी दल एक मंच पर आएं', बंगाल CM ममता बनर्जी का विपक्षी दलों से आह्वान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। इसे लेकर तृणमूल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि, सभी दल जुटें और भाजपा के खिलाफ एक मंच पर बैठक करें।

WB CM-TMC chief Mamata Banerjee

ममता बनर्जी ने लोकतंत्र के मुद्दे पर भाजपा के सीधे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्र में लिखा, "मैं सभी (विपक्षी दलों) से आग्रह करती हूं कि हम एक बैठक के लिए साथ आएं ताकि सभी की सुविधा और उपयुक्तता के अनुसार आगे के रास्ते पर विचार किया जा सके।"

ममता पहले भी सभी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की हामी भर चुकी हैं। फिलहाल भाजपा केंद्र सरकार में है और देश के कई राज्यों में भी वह सत्ता में है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसक घटनाओं पर ममता बनर्जी की सरकार को निशाने पर लिया है। ऐसे में ममता भाजपा के खिलाफ अन्य दलों का साथ चाहती हैं।

Recommended Video

    Mamta ने BJP के खिलाफ कई CM's को क्यों लिखा पत्र ? सबको एक मंच पर क्यों बुलाया ? | वनइंडिया हिंदी
    TMC chief Mamata Banerjee writes to all Oppn leaders & CMs against BJP govt, see the letter

    बीरभूमि में भड़की थी हिंसा
    बंगाल के बीरभूमि में हालत तनावपूर्ण हैं, और पुलिस जाब्ता तैनात है। यहां टीएमसी के एक स्थानीय नेता भादु शेक की हत्या की घटना हुई थी, जिससे हिंसा भड़क उठी। मंगलवार को रामपुरहाट इलाके में भीड़ ने कई घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की जलकर मौत हो गई। उसके बाद कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी को मामले के कागजात और उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+