'बाहर से दुश्मनी, अंदर से दोस्ती', कार में शराब पार्टी करते पकड़े गए BJP-TMC के नेता, सियासी गलियारों में बवाल
TMC-BJP Liquor Party in Forest: पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब जंगल के सन्नाटे में दो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को एक ही कार में शराब पार्टी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह वाकया जलपाईगुड़ी जिले के अपालचंद जंगल इलाके का है, जहां रात के अंधेरे में एक कार घंटों खड़ी देखकर गांववालों को शक हुआ। जब लोगों ने कार को घेरा, तो जो मंजर सामने आया उसने सभी को हैरान कर दिया।
गाड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा बनिक अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय साथ बैठे थे और शराब पार्टी चल रही थी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इससे सियासी गलियारों में उथल-पुथल मच गई है। जो पार्टियां आमने-सामने की लड़ाई में दिखती हैं, उनके नेताओं का इस तरह साथ बैठकर जश्न मनाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

कार से निकली महिला मोर्चा की नेता, हाथ में था गिलास
स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी को घेरा और अंदर बैठे लोगों को बाहर आने को कहा, तो सब हैरान रह गए। गाड़ी TMC के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय की थी, जिसमें BJP महिला मोर्चा की जलपाईगुड़ी जिला अध्यक्ष दीपा बनिक अधिकारी भी मौजूद थीं। वीडियो में देखा गया कि दीपा अधिकारी पीछे की सीट पर बैठी थीं और जैसे ही उन्हें घेरा गया, उन्होंने एक प्लास्टिक गिलास (जिसमें संभवतः शराब थी) को सामने की सीट पर सरका दिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने TMC MP डेरेक ओ'ब्रायन समेत 10 नेताओं को किया बरी, जानिए क्यों लगे थे आरोप?
गुस्साए ग्रामीणों ने किया विरोध, वीडियो वायरल
गांववालों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ड्राइवर भी नजर आता है, जो जल्दबाज़ी में खिड़की बंद करता दिख रहा है। कुछ देर बाद दीपा अधिकारी गाड़ी से बाहर निकलती हैं और फिर अपनी दूसरी कार में बैठकर वहां से निकल जाती हैं।
जलपाईगुड़ी: ग्रामीणों ने साथ में शराब पीते TMC और BJP नेता को पकड़ा
—BJP नेत दीपा बनिक अधिकारी और TMC के पंचायत समिति अध्यक्ष पंचानन रॉय साथ में पी रहे थे शराब#Jalpaiguri #BJP #WilliamEst #JAEMIN #railwayreform pic.twitter.com/SfJzW8JA5c
— Jaya Singh. (@SinghJaya_) July 10, 2025
पंचानन रॉय को गांववालों ने पकड़ा
ग्रामीणों ने TMC नेता पंचानन रॉय और उनके ड्राइवर को कुछ समय तक रोके रखा, लेकिन बाद में उन्हें जाने दिया। इस पूरी घटना को लेकर वामपंथी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे "स्थानीय नेताओं का शर्मनाक चेहरा" बताया है।
दीपा अधिकारी ने दी सफाई, बताया साजिश
विवाद बढ़ने पर BJP नेता दीपा बनिक अधिकारी ने सफाई दी कि उन्हें फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना एक "राजनीतिक साजिश" है। हालांकि, अब तक न TMC और न ही BJP ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। गांव के प्रधान और दोनों पार्टियों के जिला नेताओं ने भी चुप्पी साध रखी है।
राजनीति से ऊपर उठकर साथ बैठना, या कुछ और?
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्या यह राजनीति से ऊपर उठकर आपसी मेलजोल था, या फिर सत्ता और विपक्ष की मिलीभगत का नमूना? जवाब चाहे जो हो, पर गांववालों की नजर में यह घटना स्थानीय नेतृत्व की गंभीरता पर सवाल जरूर उठा रही है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी ने 7 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों में घोषित किए नए प्रदेश अध्यक्ष, अब कौन बनेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष?












Click it and Unblock the Notifications