ममता की चोट पर सुवेंदु अधिकारी का तंज, 'TMC प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन नंदीग्राम में पैर में पट्टी बांधकर...'

ममता की चोट पर सुवेंदु अधिकारी का तंज, 'TMC प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन नंदीग्राम में पैर में पट्टी बांधकर...'

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट में सियासत गरमा गई है। नंदीग्राम विधानसभा में दूसरे चरण में 1 अप्रैल को वोटिंग है। पश्चिम बंगाल में 30 सीटों के लिए 1 अप्रैल को चुनाव है। ममता बनर्जी ने सोमवार (29 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी पर जमकर हमला बोला। जिसका अब सुवेंदु अधिकारी ने भी पलटवार किया है। ममता बनर्जी पर चुटकी लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन नंदीग्राम में अपने पैर पर पट्टी बांधकर रहती हैं। सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "टीएमसी प्राइवेट लिमिटेड के मालकिन रुलिया (नंदीग्राम) में अपने पैर पर पट्टी बांधकर चल रही हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर भाईपो (भतीजे) हैं और अन्य कर्मचारी एक समय चोर थे।"

Recommended Video

    Assembly Election 2021: Bengal-Assam में थमा 2nd Phase का प्रचार, 1 April को Voting | वनइंडिया हिंदी
    Suvendu Adhikari

    ममता बनर्जी के बयानों का नंदीग्राम में कोई असर नहीं होगा: अधिकारी

    ममता बनर्जी ने जो सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बोला था, उसके बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मैं उसका जवाब नहीं दूंगा। वह (ममता बनर्जी) गंदी भाषा का इस्तेमाल करती हैं। ममता बनर्जी के बयानों का यहां कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें से मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। हारने के बाद जब वह भागेने लगेंगी तो वह इतिहास बनाएगीं। मेरा सुझाव है कि ममता बनर्जी एक्स एमएलएस लिखा हुआ एक लेटर पैड भी बनवा लें।''

    असदतला में अपने काफिले को रोके जाने के बारे में सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ''मेरा काफिला रोकना एक विशेष समुदाय के कुछ लोगों द्वारा किया गया था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यहां पुलिस अभी भी सोच रही है कि ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से जीवित हैं और चुनाव आयोग दिल्ली में चुपचाप बैठा है।"

    नंदीग्राम विधानसभा सीट: ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी

    एक अप्रैल को नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटिंग होनी है। ये राज्य की सबसे ज्यादा अहम सीट मानी जा रही है। इस सीट पर एक ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं तो दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी हैं। सुवेंदु अधिकारी पहले टीएमसी और ममता बनर्जी के खास माने जाते थे। लेकिन पिछले साल दिसंबर 2020 में सुवेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

    बंगाल में एक अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण की वोटिंग में 30 विधानसभा सीटों में 19 महिलाओं सहित 171 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को हुआ। जिसमें 79.79 फीसदी मतदान हुआ। 294 विधानसभा सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हैं, आखिर वोटिंग 29 अप्रैल को है। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+