मोमिनपुर हिंसा को लेकर सुवेंदु अधिकारी का TMC पर हमला, कहा-'वे हिंदुओं को हटाना चाहते हैं'
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने मोमिनपुर हिंसा को लेकर कहा कि ममता सरकार कुछ इलाकों से हिंदूओं को हटाना चाह रही है। अधिकारी ने एएनआई समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि टीएमसी मोमिनपुर, इकबालपुर और खिदिरपुर से हिंदुओं को हटाना चाहती है। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वोट बैंक की राजनीति है। हिंदू वोट बीजेपी की ओर जा रहे हैं और सीएम बनर्जी सांप्रदायिकता फैलाकर अल्पसंख्यक वोट ले रही रही हैं।

इससे पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारी ने गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल को पत्र लिखा था। इस पत्र के जरिए उन्होंने प्रदेश में तुरंत केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी। पत्र में अधिकारी ने लक्ष्मी पूजा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के खिदिरपुर मोमिनपुर इलाके में हिंदू समुदाय पर हुए हमले का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के दुकानों में तोड़फोड़ हुई थी।
इस हिंसा की तुलना उन्होंने उलुबेरिया इलाके में जून में हुई पंचला हिंसा से की थी। हालांकि, मोमिनपुर हिंसा को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल पुलिस को जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश दिया है। जांच के बाद एसआईटी को अपनी रिपोर्ट कोर्ट में देनी होगी।
साथ ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी आदेश देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने को कहा है, ताकि इस तरह की घटनाएं न हो। आपको बता दें कि मिलाद-उन-नबी उत्सव के लिए इलाके में लगाए गए धार्मिक झंडों को कथित तौर पर फाड़ दिए जाने के बाद बीते रविवार को मोमिनपुर में तनाव बढ़ गया था। इससे हिंसा भड़क गई थी।
हिंसा के विरोध में और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों के एक समूह ने देर रात एकबालपुर पुलिस थाने को घेर लिया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। जिसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को राज्य के एकबलपुर इलाके में दो दिनों के लिए धारा 144 लागू कर दी थी।
ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार ने ट्रांसपोर्टरों को दी बड़ी राहत, बकाया कर का 25% चुकाया तो भी ब्याज और पेनेल्टी होगी माफ












Click it and Unblock the Notifications