वैक्सीन स्कैम: सुवेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर बड़ा आरोप, टीकाकरण के लिए लॉन्च किया अपना पोर्टल
कोलकाता, 1 जुलाई। पश्चिम बंगाल में अब चुनावी मुद्दा ठंडे बस्ते में जाने के बाद वैक्सीन घोटाले को लेकर बीजेपी और टीएमसी में ठन गई है। फर्जी वैक्सीनेशन मामले में बीजेपी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया था। अब नंदीग्राम से बीजेपी के नवनियुक्त विधायक सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। गुरुवार शाम मीडिया से रूबरू होते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता सरकार ने टीकाकरण के लिए अपना खुद का बेनवैक्स पोर्टल लॉन्च किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच वैक्सीनेशन को लेकर निशानेबाजी अब गंभीर आरोपों में बदल गई है। वैक्सीन घोटाले पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने मुझे बताया कि राज्य सरकार ने अंतरिम रिपोर्ट भेज दी है। इसके एक कॉपी मुझे भी भेजी जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से देश में सिर्फ एक टीकाकरण पोर्टल CoWIN की शुरुआत की गई है, लेकिन बंगाल सरकार ने अपना खुद का बेनवैक्स पोर्टल लॉन्च किया है। मैंने इसकी शिकायत की है जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार कर लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ठीक ढंग से कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया तो नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर: रणदीप गुलेरिया
ममता बनर्जी पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का पलटवार
बता दें कि बीते बुधवार ममता बनर्जी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल को उससे भी छोटे राज्यों की तुलना में कम कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई। सीएम ममता ने कहा कि हमारे पास वैक्सीन नहीं है इसलिए हम कोलकाता में सिर्फ सेकेंड डोज दे रहे हैं। ममता बनर्जी के इस बयान पर अब इशारों ही इशारों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज (गुरुवार) ने आज पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक हस्तियां कोविड वैक्सीन को लेकर गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि नेताओं को कम से कम महामारी पर तो राजनीतिक करने की बेशर्म आदत से बाज आना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications