हावड़ा-जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव, 2 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
कमांडेंट के अनुसार, 3 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में रेल अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

Howrah New Jalpaiguri Vande Bharat: पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव के चलते हाई स्पीड ट्रेन के कोच सी3 और सी6 के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। आरपीएफ के कमांडेंट ने बताया कि दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास ट्रेन के न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ने पर खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं।
सब्यसाची डे, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अनुसार, 3 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में रेल अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ रही थी, तभी कुछ लोगों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिसके चलते ट्रेन के C3 और C6 डिब्बों के शीशे टूट गए।
उन्होंने कहा कि घटना की जांच राज्य जीआरपी और राज्य पुलिस के साथ आरपीएफ द्वारा की जा रही है। पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने कुछ इलाकों में जागरूकता अभियान भी शुरू किया है।
यह भी पढ़ें- Railway Update : अवध-असम एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन,देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications