Railway Update : अवध-असम एक्सप्रेस सहित इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ परिवर्तन,देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अवध-असम सहित कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों की रेक संरचना भी परिवर्तित हुई है।

train

Gorakhpur News: भारतीय रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के कटिहार मंडल के रंगापानी-न्यू जलपाईगुडी- अम्बारी -फालाकाटा रेल खण्ड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग तथा न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पर प्री-नॉन इण्टरलॉक एवं नाॅन इण्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण अवध-असम एक्सप्रेस व कामाख्या-उदयपुर सिटी कवि गुरू एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग
जानकारी के मुताबिक, लालगढ़ से 04 जनवरी,2023 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अनुआबाड़ी रोड-बाग डोगरा-सिलिगुडी-अलीपुर द्वार-सामुकतला रोड के रास्ते चलाई जायेगी । इस गाड़ी का ठहराव न्यू जलपाईगुडी, जलपाई गुडी रोड, धूपगुडी, न्यू कूच बिहार एवं न्यू अलीपुर द्वार स्टेशनों पर नहीं होगा । इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी, न्यू माल जं0, अलीपुर द्वार स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा ।

कामाख्या से 05 जनवरी,2023 को चलने वाली 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी कवि गुरू एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग अनुआबाड़ी रोड-बाग डोगरा के रास्ते चलाई जायेगी । इस गाड़ी का ठहराव न्यू जलपाईगुडी स्टेशन पर नहीं होगा । इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव सिलीगुड़ी स्टेशन पर प्रदान किया जायेगा ।

Recommended Video

    नदबई : रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, चलेंगी ये नई ट्रेन, देखिए खबर


    रेक संरचना में परिवर्तन
    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों में साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच को बदल कर इसके स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थायी रूप से लगाया जायेगा। इसके लिए गाड़ियों की रेक संरचना में परिवर्तन किया जायेगा।
    - 15022-15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर में गोरखपुर से 09 जनवरी तथा शालीमार से 10 जनवरी, 2023 से, 15029-15030 गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 12 जनवरी तथा पुणे से 14 जनवरी, 2023 से तथा 22533-22534 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 09 जनवरी तथा यशवन्तपुर से 11 जनवरी, 2023 से साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा। इसके फलस्वरूप इन गाड़ियों में संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08 के स्थान पर 09 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।

    Railway Update: 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी हाई स्पीड गुड्स कोच
    15023-15024 गोरखपुर-यशवन्तपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में गोरखपुर से 10 जनवरी तथा यशवन्तपुर से 12 जनवरी, 2023 से साधारण द्वितीय श्रेणी के एक कोच के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक कोच स्थाई रूप से लगाया जायेगा। बदलाव के फलस्वरूप इन गाड़ियों में संशोधित रेक संरचना के अनुसार जनरेटर सह लगेज यान का 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेगे।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+