आरजी कर मेडिकल कॉलेज में संजय रॉय की एंट्री कैसे? SC ने आरोप पत्र पर लिया संज्ञान, 3 हफ्ते बाद सुनवाई
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है और आरोप पत्र पर संज्ञान लिया है। मामले में शीर्ष अदालत ने स्थिति रिपोर्ट पर गौर किया। अपनी टिप्पणी में कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि दोनों मामलों में आगे की जांच जारी रह सकती है और उसने सीबीआई से तीन सप्ताह के भीतर मामलों की आगे की स्थिति रिपोर्ट देने को कहा है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ दिल दहला देने वाली घटना के मामले में न्याय की मांग को लेकर डॉक्टर्स का विरोध अभी भी जारी है। राज्य सरकार की ओर मिले आश्वासनों और वार्ता के दौर के बाद चिकित्सा सेवाएं एक बार फिर बहाल जरूर हुई हैं, लेकिन ट्रेन डॉक्टर्स अपनी मांग पूरी होने तक विरोध पर अड़े हैं। इस बीच मामले की चांज कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इस बात गौर किया की मुख्य आरोपी संजय रॉय आखिर अस्पताल में कैसे दाखिल हुआ।

सीबीआई की ओर से तैयार की गई स्टेटस रिपोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की वित्तीय अनियमितताओं की जांच में हुए घटनाक्रम पर भी प्रकाश डाला है। ऐसे में कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा आरजी कर मेडिकल कालेज से जुड़े दोनों मामलों में आगे की जांच जारी रह सकती है। मामलें में सीबीआई से तीन सप्ताह के भीतर मामलों की आगे की स्थिति रिपोर्ट देने को कहा।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि आरजी कर मामले में जांच से संबंधित एक अद्यतन स्थिति रिपोर्ट शीर्ष अदालत में दायर की गई है। एसजी मेहता ने आगे बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार मामले में संबंधित अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के नोट्स के मुताबिक, सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की वित्तीय अनियमितताओं की जांच में हुए घटनाक्रम पर भी प्रकाश डाला है।












Click it and Unblock the Notifications