नुसरत जहां को क्यों नहीं मिला टिकट? इन 5 वजहों से ममता बनर्जी की आंखों में खटकती हैं ये सांसद
लोकसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने राज्य के सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बहरामपुर से चर्चित क्रिकेट रहे यूसुफ पठान को भी टिकट दिया गया है। महुआ मोइत्रा को कृष्णानगर से टिकट मिला है।
बिहार से जुड़े दो नाम कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा को भी क्रमशः बर्धमान दुर्गापुर और आसनसोल से टिकट दिया गया है। मगर इस बीच सबसे अधिक चर्चा नुसरत जहां का टिकट काटे जाने को लेकर हो रही है। वह बशीटहाट से सांसद हैं।

बशीरहाट लोकसभा सीट की सांसद नुसरत जहां का टिकट काट दिया गया है। टीएमसी ने उनका टिकट काटकर हाजी नुरुल इस्लाम को दिया है। आपको बता दें कि बशीरहाट ही लोकसभा क्षेत्र है जिसके अंदर देशखाली इलाका आता है। जहां कुछ दिनों पहले बवाल मचा हुआ था।
नुसरत जहां को टिकट न मिलने के ये संभावित कारण हो सकते हैं...
संसदीय क्षेत्र में नजर न आना
नुसरत जहां 2019 में पहली बार सांसद बनी थी। लोकसभा चुनाव में नुसरत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सायंतन बसु को साढ़े तीन लाख से भी अधिक वोटों से हराया था। जीत के बाद नुसरत संसदीय क्षेत्र में कम ही नजर आईं। टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने बशीरहाट में नुसरत जहां की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। बीजेपी और माकपा ने भी इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया।
पद को गंभीरता से न लेना
सांसद बनने के बाद से ही नुसरत जहां कई गलत कारणों से चर्चा में रहीं। पहली बार सांसद बनने के बाद वह अभिनेत्री मिमि चक्रवर्ती के साथ वह पश्चिमी परिधान में संसद पहुंच गई थीं। तब कई राजनेताओं ने ही आम लोगों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। आपको बता दें कि इस बार मिनि चक्रवर्ती को भी टिकट नहीं मिला है।
कट्टरपंथी मुस्लिमों की नाराजगी
सांसद बनने के चंद महीनों बाद ही नुसरत जहां ने एक बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचा ली। उन्होंने ये शादी तुर्की में की। ये शादी भी खूब चर्चा में रही। एक मुस्लिम महिला की हिन्दू पुरुष से शादी कई लोगों को नहीं पची। मंगलसूत्र, मेहंदी, चूड़ी और सिंदूर लगा नुसरत जहां एक दुल्हन की तरह संसद में पहुंची थीं।
इसके बाद वो इसी परिधान में मायापुर के इस्कॉन मंदिर में देखी गईं। इस पर भी बड़ा विवाद हुआ और नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद से फतवा भी जारी हुआ। इसके बाद उनका मां दुर्गा वाला फोटो वायरल हुआ। उस फोटो पर कई सारे लोगों ने आपत्ति जताई थी।
शादी से जुड़ा विवाद
दिलचस्प बात है कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी कुछ ही समय तक टिक पाई। तब नुसरत जहां का नाम बंगाली एक्टर यश दास गुप्ता से जुड़ा। नुसरत जहां ने तुर्की में हुई शादी को मानने से इनकार कर दिया। दोनों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए।
नुसरत जहां के बच्चे को लेकर भी खूब विवाद हुआ। वो बच्चा किसका है- निखिल जैन या यश दास गुप्ता का... इसे लेकर खूब सवाल पूछे गए। हालांकि बाद में दावा किया गया कि वो बच्चा यश दास गुप्ता का है।
भ्रष्टाचार के भी आरोप
इसके अलावा नुसरत जहां का टिकट काटे जाने की एक और अहम वजह भ्रष्टाचार से जुड़ा मामला है। नुसरत जहां पर फ्लैट देने के बहाने 400 लोगों का पैसा हजम करने का आरोप है। इस दौरान हर किसी से करीब साढ़े 5 लाख रुपये वसूले गए। जिस कंपनी ने इस घटना को अंजाम दिया, नुसरत जहां उसमें 2017 तक निदेशक के पद पर थीं। उन्हें आरोपी कंपनी के साथ अपने संबंधों को लेकर ईडी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था।












Click it and Unblock the Notifications