National Party: TMC से छिना राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, ECI के फैसले को चुनौती देगी पार्टी, AAP के लिए खुशखबरी

चुनाव आयोग ने टीएमसी के अलावा एनसीपी और सीपीआई को भी झटका दिया है। इन दलों से भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस छीन लिया है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

TMC National Party Status: भारत निर्वाचन आयोग ने सोमवार यानी 10 अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा झटका दिया है। चुनाव आयोग ने टीएमसी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के बाद टीएमसी अब भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के फैसले को चुनौती देगी।

इसके लिए बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी कानूनी विकल्प तलाश रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि टीएमसी ईसीआई के फैसलों को चुनौती देने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रही है। इस मामले में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमारी पार्टी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। हम इससे भी पार पा लेंगे। हमें जो करना है, हम करते रहेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, टीएमसी के अलावा एनसीपी और सीपीआई का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है। चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में टीएमसी का राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिलता रहेगा। वहीं, आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा जारी रहेगा।

Recommended Video

    Mukul Roy के BJP में होने के दावे के बीच Mamata Banerjee ने कैसे कसा तंज ? | वनइंडिया हिंदी

    कैसे बनते हैं राष्ट्रीय पार्टी?
    कोई पार्टी तीन राज्यों के लोकसभा चुनाव में 2 फीसद सीटें जीते।
    चार लोकसभा सीटों के अलावा कोई पार्टी लोकसभा में 6 फीसदी वोट हासिल करें या विधानसभा चुनावों में कम से कम चार या इससे अधिक राज्यों में 6 फीसदी वोट जुटाए।
    कोई पार्टी चार या इससे अधिक राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में मान्यता रखे।
    इन शर्तों में जो पार्टी एक भी शर्त पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलता है।

    ये हैं राष्ट्रीय पार्टियां

    राष्ट्रीय पार्टी में बीजेपी, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (BSP), नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और AAP शामिल हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताते हुए देशवासियों को धन्यवाद दिया है।

    यह भी पढ़ें- TMC Twitter Hacked: टीएमसी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक, हैकर्स ने बदली DP

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+