TMC Twitter Hacked: टीएमसी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक, हैकर्स ने बदली DP
तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को साइबर हैकर्स ने हैक कर लिया है। टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक करके हैकर्स ने इसके डिस्प्ले पिक्चर को बदल दिया है। डिस्प्ले पिक्चर पर युगा लैब्स की तस्वीर को लगा दिया गया है।

Recommended Video
TMC Twitter Hacked: तृणमूल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को साइबर हैकर्स ने हैक कर लिया है। टीएमसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक करके हैकर्स ने इसके डिस्प्ले पिक्चर को बदल दिया है। डिस्प्ले पिक्चर पर युगा लैब्स की तस्वीर को लगा दिया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका ही कि इस हैकिंग के पीछे किसका हाथ है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि युगा लैब्स ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी वाली कंपनी है, जोकि अमेरिका में स्थित है। यह कंपनी मुख्य रूप से क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करती है। बता दें कि इससे पहले 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने अकाउंट पर क्रिप्टो करेंसी का प्रचार करना शुरू कर दिया था। पार्टी के बायो में हैकर्स ने बदलाव करते हुए इसे एनएफटी मिलेनियर कर दिया था। साथ ही डिस्प्ले फोटो को भी बदल दिया गया था और इसकी जगह पर बोर्ड एप यॉच क्लब कलेक्शन की तस्वीर को लगा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications