'सदस्य दुर्योधन और अध्यक्ष धृतराष्ट्र की तरह आनंद...', एथिक्स पैनल में महुआ मोइत्रा के अपमान पर भड़की TMC
लोकसभा आचार समिति की बैठक के दौरान व्यक्तिगत प्रश्न पूछे जाने के तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की महिला विकास मंत्री शशि पांजा ने मूक दर्शक बने रहने के लिए बीजेपी की कड़ी आलोचना की।
बीजेपी पर निशान साधते हुए शशि पांजा ने महाकाव्य महाभारत का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि पैनल के सदस्य 'दुर्योधन' की तरह आनंद ले रहे थे और अध्यक्ष 'धृतराष्ट्र' की तरह बैठे थे।

बीजेपी पर हमला करते हुए मंत्री शशि पांजा ने कहा कि पैनल ने एक निर्वाचित महिला सांसद के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी के आरोपों पर सुनवाई के दौरान उनका अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर इतने बड़े-बड़े व्याख्यान देती है। लेकिन आज पैनल में शामिल भाजपा सदस्य और साथ ही केंद्रीय मंत्री दुर्यधन की तरह बैठे थे और अध्यक्ष अंधे धृतराष्ट्र की तरह बैठे थे।
कैश-फॉर-क्वेरी के मामले लोकसभा आचार समिति के सामने पेश हुईं महुआ मोइत्रा
बता दें कि महुआ मोइत्रा अपने खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी के आरोपों को लेकर लोकसभा आचार समिति के समक्ष पेश हुईं। गुरुवार दोपहर पैनल के विपक्षी सदस्यों के साथ बैठक से बाहर चली गईं। विपक्षी सदस्यों ने सवाल पूछने की लाइन पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद से "व्यक्तिगत सवाल" पूछे गए। वॉकआउट करने वालों में बसपा सांसद दानिश अली, जनता दल (यूनाइटेड) सांसद गिरिधारी यादव और कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी शामिल थे।
निर्वाचित महिला सांसद का अपमान करने का आरोप
एथिक्स पैनल पर एक निर्वाचित महिला सांसद का अपमान करने का आरोप लगाते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री ने सवाल किया कि क्या यह एक नैतिक या "गैर-नैतिक" पैनल था। आपने एक निर्वाचित महिला सांसद का अपमान किया है। यह आपकी ओछी मानसिकता को उजागर करता है।
यह भी पढ़ें- 'पर्सनल लाइफ की वजह से हो रहा है सबकुछ...', एथिक्स कमेटी के सामने क्या-क्या बोलीं महुआ मोइत्रा












Click it and Unblock the Notifications