'मुझे CM पद की नहीं आपकी चिंता है', प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने पहुंची ममता बनर्जी जानें और क्या बोलीं
Kolkata Doctor Rape and murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले को लेकर डॉक्टरों का विरोध जारी है। पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी ने इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
जूनियर डॉक्टर्स फ्रंट और पश्चिम बंगाल में भाजपा और वामपंथी दल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कोलकाता पुलिस प्रमुख विनीत गोयल के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं।

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों से मिलने पहुंची। उन्होंने डॉक्टरों कोआश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है और केस की जांच चल रही है और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सख्त सजा मिलेगी।
आपकी तकलीफ देखकर मैं रात भर सो नहीं पाई
ममता बनर्जी ने कहा " मैं छात्र आंदोलन का नेतृत्व करके आगे आई हूं, मैंने भी अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है, मैं आपके संघर्ष को समझती हूं। मुझे अपने पद की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कल पूरी रात बारिश हुई, आप यहां धरने पर बैठे थे इसलिए मैं पूरी रात परेशान रही।
ममता बजर्नी ने डाक्टरों से काम लौटने की गुजारिश की
ममता बनर्जी ने कहा मैं अकेले सरकार नहीं चलाती जो भी दोषी होंगे उन्हें निश्चित तौर पर दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। इसके साथ ही ममता बनर्जी ने डॉक्टराें से धरना-प्रदर्शन छोड़कर दोबारा काम पर लौटने का अनुरोध किया।
'आपको भरोसा नहीं तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं'
बता दें चंद दिन पहले हीकोलकाता के आरजी कर अस्पताल की डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मिलने की कोशिश की थी और उन्हें बैठक में बुलाया था लेकिन डॉक्टर सीएम की बैठक में नहीं पहुंचे। जिस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भावुक होकर कहा था 'आपको मेरी सरकार पर भरोसा नहीं है तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं।'
#WATCH | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee says, "I have come forward by leading the student movement, I have also struggled a lot in my life, I understand your struggle. I am not worried about my position. It rained all night yesterday, you were sitting here protesting, I… pic.twitter.com/uZ7dThEJ77
— ANI (@ANI) September 14, 2024












Click it and Unblock the Notifications