ममता बनर्जी आज करेंगी कैबिनेट में बदलाव, हो सकता है सबसे बड़ा फेरबदल
कोलकाता, 03 अगस्त। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री आज कैबिनेट में बदलाव करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि 2011 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आने के बाद यह अबतक का सबसे बड़ा कैबिनेट बदलाव होने जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबुल सुप्रियो, तपस राय, पार्था भौमिक, स्नेहाशीष चक्रबर्ती, उदयन गुहा को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। यह कैबिनेट बदलाव ऐसे समय में होने जा रहा है जब टीएमसी पार्था चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद सवालों के घेरे मे हैं। जिस तरह से ईडी ने चटर्जी के ठिकानों पर शिक्षक भर्ती घोटाले में छापेमारी की और उन्हें गिरफ्तार किया उसके बाद से टीएमसी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें कि 1 अगस्त को ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि नई कैबिनेट में 4-5 नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इतने ही मंत्रियों को पार्टी के कामकाज के लिए भेजा जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि हमे अपने कैबिनेट में फेरबदल करतना है, लेकिन कैबिनेट को भंग करने की कोई योजना नहीं है। कई विभाग हैं जहां पर कोई नहीं है, मैं अकेले उन्हें नहीं संभाल सकती हूं। हम चार से पाच नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार तपस राय, को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
2023 के पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए टीएमसी ने 1 अगस्त को जिला स्तर पर संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। वहीं इन बदलानों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि ये बनावटी बदलाव लोगों की आंख में धूल झोंकने के अलावा कुछ नहीं हैं। इससे कोई परिणाम नहीं निकलेगा। यह साफ है कि टीएमसी संगठन स्तर पर भ्रष्ट पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications